Harmanpreet Kaur ने विश्व कप के पहले ही मैच में रचा इतिहास, तोड़ा मिताली राज का रिकॉर्ड
विमंस टी20 विश्व कप 2026 के छठे मुकाबले में रविवार को भारतीय महिला टीम का सामना पाकिस्तान महिला टीम से हो रहा है। ...और पढ़ें
-1781452011733_m.webp)
हरमनप्रीत कौर
HighLights
हरमनप्रीत कौर ने खेली 36 रन की पारी
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरा भारत
भारतीय टीम ने 20 ओवर में बनाए 170 रन
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विमंस टी20 विश्व कप 2026 के छठे मुकाबले में रविवार को भारतीय महिला टीम का सामना पाकिस्तान महिला टीम से हो रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इतिहास रच दिया। 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ 1 रन बनाते ही हरमनप्रीत ने मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
चौथे ओवर में किया कमाल
हरमनप्रीत कौर महिला T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय बल्लेबाज बन गई हैं। भारत की बैटिंग पारी के चौथे ओवर में एक रन लेकर उन्होंने यह रिकॉर्ड तोड़ा। मिताली राज ने टी20 विश्व कप में 40.33 की औसत और 97.31 के स्ट्राइक-रेट से 726 रन बनाए थे। हरमनप्रीत ने अब 762 रन बना लिए हैं। स्मृति मंधाना इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। वहीं जेमिमा रोड्रिग्स चौथे और पूनम रावत 5वें स्थान पर हैं।
T20 विश्व कप में IND-W के लिए सर्वाधिक रन
- 762 - हरमनप्रीत कौर*
- 726 - मिताली राज
- 592 - स्मृति मंधाना
- 408 - जेमिमा रोड्रिग्स
- 375 - पूनम रावत
Innings Break!
— BCCI Women (@BCCIWomen) June 14, 2026
A solid batting effort by #TeamIndia in our #T20WorldCup opener 🤝
Over to the bowlers to defend this 🙌
Scorecard ▶️ https://t.co/1tfRc3jcrX#WomenInBlue pic.twitter.com/g6Vzlkk5ZQ
भारतीय कप्तान ने जीता टॉस
हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर कहा, "यह बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी पिच है, हम बोर्ड पर एक अच्छा स्कोर खड़ा करेंगे। हम सभी बहुत उत्साहित हैं, हम पिछले वर्ल्ड कप से मिले आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं। असल बात अच्छा क्रिकेट खेलने की है और हम इसके लिए तैयार हैं। भारती आज खेल रही हैं। हम तीन स्पिनर और दो मीडियम पेसर के साथ उतर रहे हैं।"
भारत की प्लेइंग 11
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, श्रीचरणी, क्रांति गौड़।
पाकिस्तान की प्लेइंग 11
गुल फिरोजा, मुनीबा अली सिद्दीकी (विकेटकीपर), आयशा जफर, सायरा जबीन, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, फातिमा सना (कप्तान), रमीन शमीम, नशरा सुन्धु, तस्मिया रुबाब, सादिया इकबाल।
यह भी पढ़ें- IND W vs PAK W: हरमनप्रीत ने पाकिस्तानी कप्तान से नहीं मिलाया हाथ, प्लेइंग-11 को लेकर लिया बड़ा फैसला
यह भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi ने भारतीय विमंस टीम को दिया स्पेशल मैसेज, आज पाकिस्तान से होगी जंग