Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs NZ Final: अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन का कहर, पावरप्‍ले में ही टीम इंडिया ने रच दिया इतिहास

    Updated: Sun, 08 Mar 2026 08:04 PM (IST)

    टी20 विश्‍व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में न्‍यूजीलैंड के कप्‍तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को बल्‍लेबाजी का न्‍यौता दिया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    अभिषेक शर्मा ने लगाया अर्धशतक।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्‍व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में न्‍यूजीलैंड के कप्‍तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को बल्‍लेबाजी का न्‍यौता दिया। भारत की ओर से अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने पहले दो ओवर संभलकर बल्‍लेबाजी की। इसके बाद तो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन आउट ऑफ कंट्रोल हो गए। दोनों ने हर कीवी गेंदबाज को आड़े हाथों लिया।

    अभिषेक ने लगाया अर्धशतक

    टूर्नामेंट में अब तक आलोचनाओं का सामना करने वाले अभिषेक शर्मा ने अपने आप को साबित करने के लिए बड़ा मंच चुना। उन्‍होंने 12 गेंदों पर 30 रन और 18 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। भारतीय टीम ने पहले 6 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 92 रन जड़ दिए। यह टी20 विश्‍व कप में पावरप्‍ले में संयुक्‍त रूप से सबसे बड़ा स्‍कोर है।

    टी20 विश्व कप पावरप्ले में सर्वाधिक स्‍कोर

    • 92/0 - भारत बनाम न्यूजीलैंड, अहमदाबाद, 2026 फाइनल
    • 92/1 - वेस्टइंडीज बनाम अफगानिस्तान, ब्रिजटाउन, 2024
    • 91/1 - नीदरलैंड बनाम आयरलैंड, सिलहट, 2014
    • 89/3 - इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, मुंबई विश्व कप, 2016
    • 86/1 - भारत बनाम नामीबिया, दिल्ली, 2026

    टी20 विश्व कप के नॉकआउट मैचों में सबसे तेज टीम शतक

    • 7.2 ओवर - भारत बनाम न्यूजीलैंड, अहमदाबाद, 2026
    • 7.5 ओवर - न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, कोलकाता, 2026
    • 8.1 ओवर - इंग्लैंड बनाम भारत, मुंबई, 2026
    • 8.3 ओवर - भारत बनाम इंग्लैंड, मुंबई, 2026
    रचिन रविंद्र की वाइड बॉल पर शॉट लगाने के प्रयास में अभिषेक शर्मा ने विकेटकीपर टिम सीफर्ट को कैच दे दिया। अभिषेक ने 21 गेंदों का सामना किया और 52 रन की आतिशी पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 6 चौके और 3 छक्‍के भी जड़े। टी20 विश्‍व कप 2026 में यह उनकी दूसरी फिफ्टी है। इससे पहले जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ उन्‍होंने 55 रन की उम्‍दा पारी खेली थी। 
     
     
     
     

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ: संजू-अभिषेक की जोड़ी बन गई टी20 वर्ल्‍ड कप इतिहास में नंबर-1, पाकिस्‍तानियों का 17 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ Final: Abhishek Sharma ने आलोचकों को दिया करारा जवाब, फाइनल में फिफ्टी जड़ मचाई तबाही