Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, भारत के लिए T20I में खास कारनामा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 10:11 AM (IST)

    जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 मैच में अभिषेक शर्मा ने इतिहास रच दिया। अभिषेक ने ऐसा कारनामा किया, जो अब तक कोई भारतीय टी20 क्रिकेट में नहीं क ...और पढ़ें

    अभिषेक शर्मा

    अभिषेक शर्मा

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 मैच में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इतिहास रच दिया। अभिषेक ने बल्ले से जिम्बाब्वे दौरे पर निराश किया है और वे अब तक एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके हैं। दूसरे मैच में भी वे बल्ले से संघर्ष करते दिखे और 8 गेंदों पर 8 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, गेंद के साथ उन्होंने कमाल कर दिखाया।

    कप्तान श्रेयस अय्यर ने उनसे दूसरे टी20 मैच में गेंदबाजी कराई और उन्होंने किसी को भी निराश नहीं किया। अभिषेक ने मुकाबले में सबसे अधिक 3 विकेट हासिल किए और इसी के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया है। उन्होंने ऐसा कारनामा किया है, जो अब तक कोई भी भारतीय नहीं कर सका था। अभिषेक ने टी20 क्रिकेट में नया इतिहास लिख दिया है।

    अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास

    अभिषेक शर्मा ने भारत के सलामी बल्लेबाज के तौर खेलते हुए गेंदबाजी में 3 विकेट हासिल किए हैं। इसी के साथ वे एक ओपनर के तौर पर टीम इंडिया के लिए टी20 फॉर्मेट में सबसे बेस्ट स्पेल करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले किसी भी भारतीय सलामी बल्लेबाज ने टी20 फॉर्मेट में गेंदबाजी में 3 विकेट हासिल नहीं किए थे।

    टेस्ट क्रिकेट में ये रिकॉर्ड वीनू मांकड के नाम पर दर्ज है। उन्होंने 1952 में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 52 रन खर्च कर 8 विकेट अपने नाम किए थे। इसके अलावा वनडे में रवि शास्त्री के नाम पर ये रिकॉर्ड दर्ज है। शास्त्री ने 1991 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक वनडे मैच में पारी की शुरुआत की थी और गेंदबाजी में कमाल किया था। उन्होंने 15 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे। अब शर्मा ने टी20 क्रिकेट में सबसे बेहतरीन स्पेल करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

    खबरें और भी

    अभिषेक शर्मा का खराब फॉर्म

    अभिषेक शर्मा का पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म देखने को मिला है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद उन्होंने टीम इंडिया के लिए 9 टी20 मैच खेले हैं लेकिन एक मैच में ही अर्धशतक का आंकड़ पार कर पाए हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले दो मैचों में भी उनका बल्ला शांत रहा है, जहां उन्होंने 1 और 8 का स्कोर बनाया है।

    यह भी पढ़ें- IND vs ZIM: जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ करने उतरेंगे श्रेयस अय्यर, प्लेइंग-11 से रिंकू सिंह की हो सकती है छुट्टी

    यह भी पढ़ें- गौतम गंभीर के कोचिंग स्टाफ में BCCI करेगा बड़ा बदलाव! आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एक्शन में क्रिकेट बोर्ड