Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी की आतिशी पारी से टूटा सचिन तेंदुलकर का कीर्तिमान, 15 साल के क्रिकेटर ने बना डाला वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 07:28 PM (IST)

    वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलते हुए इतिहास रच दिया है। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ अर्धशतक लगाया और सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर ...और पढ़ें

    वैभव सूर्यवंशी

    वैभव सूर्यवंशी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में खेलते हुए अर्धशतक ठोक दिया है। इसी के साथ उन्होंने पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। वैभव इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वैभव अपने पहले तीन इंटरनेशनल मैचों में फ्लॉप हो गए थे लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी की।

    सूर्यवंशी ने मैच में 18 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। वे फिफ्टी जड़ने के बाद आउट हो गए लेकिन पचासा लगाते ही उन्होंने सभी वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। सूर्यवंशी ने सिर्फ सचिन को ही पीछे नहीं छोड़ा बल्कि टी20 क्रिकेट के इतिहास को भी बदल दिया है। वे जिम्बाब्वे के गेंदबाजों पर टूट पड़े और 18 बॉल पर अर्धशतक ठोक दिया।

    वैभव सूर्यवंशी ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा

    वैभव ने भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाया है। इसी के साथ उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। तेंदुलकर ने टीम इंडिया के लिए 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में अर्धशतक लगाया। उन्होंने 16 साल 213 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था। अब सूर्यवंशी ने 15 साल 118 दिन की उम्र में फिफ्टी लगाकर उनके रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

    वैभव ने बदला टी20 का इतिहास

    वैभव टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले ये रिकॉर्ड जिब्राल्टर के लुईस ब्रूस ने लगाया था। उन्होंने माल्ता के खिलाफ साल 2021 में खेलते हुए ये कारनामा किया था। ब्रूस ने 16 साल 56 दिन की उम्र में ये रिकॉर्ड बनाया था। सूर्यवंशी ने अब उसे भी ध्वस्त कर दिया है।

    खबरें और भी

    T20I में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज-

    • वैभव सूर्यवंशी (भारत) - 15 साल 118 दिन
    • लुईस ब्रूस (जिब्राल्टर) - 16 साल 56 दिन
    • काविन चड्ढा (इंडोनेशिया) - 16 साल 76 दिन
    • अलुसीन तुरे (सेरा लिओन) - 16 साल 89 दिन
    • तेंजीन रबगी (भूटान) - 16 साल 118 दिन

    रहमानुल्लाह गुरबाज का भी रिकॉर्ड टूटा

    फुल मेंबर नेशन टीमों की बात करें, तो यहां पर इससे पहले इंटरनेशनल टी20 में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज के नाम पर दर्ज था। उन्होंने 2019 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलते हुए 17 साल 296 दिनों की उम्र में अर्धशतक लगाया था। अब सूर्यवंशी ने उन्हें भी पीछे छोड़ दिया है।

    यह भी पढ़ें- IND vs ZIM: वैभव की तूफानी फिफ्टी के दम पर भारत ने जिम्बाब्वे को हराया, टीम इंडिया को T20I में 4 महीने बाद मिली जीत

    यह भी पढ़ें- IND vs ZIM 1st T20I Highlights: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत को मिली पहली जीत, टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को हराया