Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत ने अंडर-19 वर्ल्‍ड कप में 'रन चेज' का बनाया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड, न्‍यूजीलैंड के 20 साल का राज आखिरकार खत्‍म!

    Updated: Wed, 04 Feb 2026 09:43 PM (IST)

    भारतीय अंडर-19 टीम ने अफगानिस्‍तान के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्‍ड कप के सेमीफाइनल में 311 रन का लक्ष्‍य हासिल करके इतिहास रच दिया। भारतीय टीम अंडर-19 वर्ल्‍ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    आरोन जॉर्ज

    स्मार्ट व्यू- पूरी खबर, कम शब्दों में

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय टीम ने बुधवार को आईसीसी अंडर-19 वर्ल्‍ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अफगानिस्‍तान को 53 गेंदें शेष रहते सात विकेट से मात देकर फाइनल में धमाकेदार एंट्री की। भारत ने 10वीं बार अंडर-19 वर्ल्‍ड कप फाइनल में प्रवेश किया।

    हरारे में आरोन जॉर्ज (115) के शतक के दम पर भारत ने अफगानिस्‍तान के खिलाफ 311 रन का लक्ष्‍य 41.1 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल किया। इसी के साथ भारत के नाम वर्ल्‍ड रिकॉर्ड दर्ज हुआ। भारत अंडर-19 वर्ल्‍ड कप में सबसे बड़े लक्ष्‍य का सफल पीछा करने वाली टीम बन गई है।

    अब तक केवल दो टीमें- भारत और न्‍यूजीलैंड ने अंडर-19 वर्ल्‍ड कप में 300 से ज्‍यादा रन के लक्ष्‍य का पीछा किया है। 14 फरवरी 2006 को न्‍यूजीलैंड ने आयरलैंड के खिलाफ 305 रन का लक्ष्‍य 49.1 ओवर में सात विकेट खोकर हासिल किया था। इस तरह न्‍यूजीलैंड ने तीन विकेट से मैच अपने नाम किया और यह रिकॉर्ड 20 साल तक कायम रहा। भारत ने आखिरकार न्‍यूजीलैंड के रिकॉर्ड को तोड़ा।

    अंडर-19 वर्ल्‍ड कप में सबसे बड़ा रन चेज

    टीम स्‍कोर ओवर लक्ष्‍य विरोधी स्‍थान तारीख
     भारत  311/3  41.1  311  अफगानिस्‍तान  हरारे  4/2/2026
     न्‍यूजीलैंड  305/7  49.1  305  आयरलैंड  कोलंबो  14/2/2006
     साउथ अफ्रीका  298/8  48.5  294  बांग्‍लादेश  कूलीज  3/2/2022
     वेस्‍टइंडीज  294/6  48.3  292  श्रीलंका  क्राइस्‍टचर्च  29/1/2010
     वेस्‍टइंडीज  281/6  48.2  279  आयरलैंड  लिंकन  23/1/2018

    वैभव-म्‍हात्रे के अर्धशतक

    भारतीय टीम की जीत के हीरो बेशक आरोन जॉर्ज (115) रहे, लेकिन इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी (68) और कप्‍तान आयुष म्‍हात्रे (62) ने भी उम्‍दा पारियां खेली। जॉर्ज ने 104 गेंदों में 15 चौके और दो छक्‍के की मदद से 115 रन बनाए। वैभव ने 33 गेंदों में 9 चौके और चार छक्‍के की मदद से 68 रन बनाए। आयुष ने 59 गेंदों में पांच चौके और चार छक्‍के की मदद से 62 रन की पारी खेली।

    फाइनल में इंग्‍लैंड से टक्‍कर

    भारत की युवा टीम ने 10वीं बार आईसीसी अंडर-19 वर्ल्‍ड कप के फाइनल में प्रवेश किया। भारतीय टीम का अब फाइनल में सामना इंग्‍लैंड से होगा, जिसने पहले सेमीफाइनल में ऑस्‍ट्रेलिया को 27 रन से मात दी थी। दोनों टीमों के बीच अंडर-19 वर्ल्‍ड कप का फाइनल शुक्रवार को हरारे में खेला जाएगा।

    यह भी पढ़ें- IND U19 vs PAK U19: कौन हैं आरोन जॉर्ज? जिनकी संजू सैमसन से हो रही तुलना; एबी डिविलियर्स को मानते हैं आइडल

    यह भी पढ़ें- IND U19 vs AFG U19: भारत ने 10वीं बार की वर्ल्ड कप के फाइनल में एंट्री, इंग्लैंड से होगी खिताबी जंग