DC vs MI: दिल्ली के घर में घुसकर रोहित शर्मा ने की तोड़फोड़, एमएस धोनी को पीछे छोड़ नाम किया बड़ा रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपटिल्स के खिलाफ शानदार पारी खेली। हालांकि, वह अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए लेकिन एक रिकॉर्ड अपने नाम कर ले गए। ...और पढ़ें
-1775301195054_m.webp)
रोहित शर्मा ने किया बड़ा काम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रोहित शर्मा ने आईपीएल-2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उसके ही घर अरुण जेटली स्टेडियम में ऐसी बल्लेबाजी की जिससे एक बड़ा रिकॉर्ड उनके नाम हो गया। रोहित शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और तेजी से रन बना रहे थे। हालांकि, वह अर्धशतक पूरा नहीं कर सके लेकिन फिर भी वह एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफल रहे।
रोहित ने अरुण जेटली स्टेडियम में 26 गेंदों का सामना कर 35 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके और एक छक्का निकला। इस एक छक्के के दम पर ही रोहित ने भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को पीछे कर दिया है। धोनी अभी भी आईपीएल खेलते हैं। हालांकि, इस समय वह चोटिल हैं और दो सप्ताह तक चेन्नई की टीम में नहीं दिखेंगे।
रोहित के नाम रिकॉर्ड
रोहित आईपीएल में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ इस मैच को मिलाकर कुल 51 छक्के लगा दिए हैं। वेस्टइंडीज के क्रिस गेल इस लिस्ट में पहले और दूसरे नंबर पर हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ गेल ने 61 और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 54 छक्के मारे हैं। आरसीबी के खिलाफ 50 छक्कों के साथ धोनी तीसरे नंबर पर थे, लेकिन वह रोहित यहां आ गए हैं और धोनी नंबर-4 पर पहुंच गए हैं। विराट कोहली चेन्नई के खिलाफ 48 छक्कों के साथ पांचवें नंबर पर हैं। रोहित ने कोलकाता के खिलाफ 47 छक्के मारे हैं और वह छठे नंबर पर हैं।
मुंबई को दिलाए खिताब
रोहित मुंबई की टीम का अहम हिस्सा हैं। वह इस टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। रोहित की कप्तानी में ही मुंबई ने पांच बार आईपीएल की ट्ऱॉफी उठाई है। इस टीम ने आखिरी बार 2020 में आईपीएल जीता था और तब रोहित ही कप्तान थे। हालांकि, इसके बाद से ये टीम खिताब के लिए तरस रही है। इस बार उम्मीद है कि हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई छठा खिताब जीते।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।