Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026: फाइनल मुकाबले में RCB ने रचा इतिहास, 13 साल पुराने रिकॉर्ड को किया ध्वस्त; भुवनेश्वर कुमार ने भी किया बड़ा कारनामा

    Updated: Sun, 31 May 2026 09:43 PM (IST)

    गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इतिहास रच दिया है। बेंगलुरु ने 13 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर द ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने मिचेल जॉनसन के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। गुजरात के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भी भुवी ने अपनी कमाल की फॉर्म को बरकरार रखा। उन्होंने पावरप्ले में ही गुजरात के ओपनर साई सुदर्शन को पवेलियन का रास्ता दिखाया और इसी के साथ इतिहास रच दिया।

    तेद गेंदबाज ने आईपीएल 2026 में पावरप्ले में कमाल की गेंदबाजी की है। इसके अलाव बेंगलुरु के नाम भी एक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। बेंगलुरु ने 13 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने आईपीएल के इतिहास में किसी एक सीजन में पावरप्ले में सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के नाम पर दर्ज था।

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रचा इतिहास

    बेंगलुरु ने आईपीएल के किसी एक सीजन के पावरप्ले में सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बेंगलुरु की टीम ने इस सीजन पावरप्ले में 35 विकेट अपने नाम किए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड मुंबई और आरसीबी के नाम संयुक्त रूप से दर्ज था। बेंगलुरु ने 2023 में 33 विकेट लिए थे, जबकि मुंबई ने 2013 में पावरप्ले में 33 विकेट लेने का कारनामा किया था। अब 13 साल पुराने रिकॉर्ड को बेंगलुरु ने इस सीजन में ध्वस्त कर दिया है।

    भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास

    भुवी ने मुकाबले में इतिहास रच दिया है। उन्होंने इस साल पारवप्ले में आरसीबी को लगभग सभी मैचों में सफलता दिलाई है। फाइनल मैच में भी उनका यही कारनामा देखने को मिला। उन्होंने सुदर्शन को अपना शिकार बनाया और जॉनसन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। भुवनेश्वर ने इस सीजन पावरप्ले में 17 विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने मिचेल जॉनसन को पीछे छोड़ा है। जॉनसन ने 2013 में 16 विकेट अपने नाम किए थे। भुवी ने मोहम्मद शमी की भी बराबरी कर ली है, जिन्होंने 2023 में 17 विकेट चटकाए थे।

    खबरें और भी

    IPL में पावरप्ले में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज (एक सीजन में)-

    • कगिसो रबाडा - 19
    • मोहम्मद शमी - 17
    • भुवनेश्वर कुमार - 17
    • मिचेल जॉनसन - 16
    • ट्रेंट बोल्ट - 16

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 Orange Cap: वैभव सूर्यवंशी के सिर सजा ऑरेंज कैप का ताज, गिल और सुदर्शन रह गए पीछे

    यह भी पढ़ें- बेंगलुरु या गुजरात! IPL 2026 की ट्रॉफी किस टीम के होगी नाम? फाइनल मुकाबले से पहले अश्विन ने की भविष्यवाणी