Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RCB vs GT: प्लेऑफ के असली धुरंधर हैं रजत पाटीदार, गुजरात के खिलाफ तूफानी पारी खेल फिर दिखाया दम 

    Updated: Tue, 26 May 2026 11:12 PM (IST)

    रजत पाटीदार ने आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 33 गेंदों पर नाबाद 93 रन बनाकर आरसीबी को मजबूत ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। असली खिलाड़ी वही होता है जो बड़े मैचों में दम दिखाए। हर टीम को ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत होती है जो अहम मैचों में टीम की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार भी उनमें से ही एक हैं। पाटीदार बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं और आईपीएल में ये बात वह लगातार साबित करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

    अपनी कप्तानी में पाटीदार ने आरसीबी को पिछले सीजन आईपीएल ट्रॉफी जिता उसका 17 साल का सूखा खत्म किया। इस सीजन भी उनकी टीम दमदार खेल दिखा रही है। आज आरसीबी आईपीएल-2026 के पहले क्वालिफायर में गुजरात टाइटंस के सामने उतरी और एक बार फिर पाटीदार का बल्ला चल गया।

    खेली तूफानी पारी

    पाटीदार ने गुजरात के खिलाफ मैच में 33 गेंदों पर पांच चौके और नौ छक्कों की मदद से नाबाद 93 रनों की पारी खेली। वह शतक तो पूरा नहीं कर सके, लेकिन उन्होंने बता दिया कि आईपीएल प्लेऑफ के असली धुरंधर वही हैं। ये पहली बार नहीं है जब प्लेऑफ में पाटीदार का बल्ला चला है। आंकड़े देखे जाएं तो प्लेऑफ में पाटीदार ने जमकर रन बनाए हैं।

    प्लेऑफ की छह पारियों में पाटीदार ने 193.14 की स्ट्राइक रेट और 112.66 की औसत से 338 रन बनाए हैं। इसमें एक बार शतक और दो बार अर्धशतक भी शामिल है। पाटीदार आईपीएल प्लेऑफ में शतक जमाने वाले अभी तक इकलौते अनकैप्ड भारतीय हैं।

    खबरें और भी

    जमकर ठोके रन

    अगर पाटीदार की गुजरात के खिलाफ पारी को दो भागों में देखा जाए तो ये बताता है कि दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने समझदारी भी दिखाई और तूफानी अवतार भी अपनाया। पाटीदार ने शुरुआत की 13 गेंदों पर सिर्फ 21 रन बनाए थे। उस समय उनका ध्यान पारी को संभालने पर था क्योंकि टीम ने कुछ विकेट जल्दी खो दिए थे।

    लेकिन अगली 20 गेंदों पर पाटीदार के बल्ले से कुल 72 रन निकले। ये बताता है कि पाटीदार ने आखिरी ओवरों में किस अंदाज में बल्लेबाजी की है।

    यह भी पढ़ें- संन्यास लेने वाले भारतीय स्टार ने चार दिन बाद ही किया वापसी का एलान, थामा इस विदेशी टीम का हाथ

    यह भी पढ़ें- RCB vs GT: कगिसो रबाडा की रफ्तार से कांप गई रिकॉर्ड्स बुक, मोहम्‍मद शमी का कीर्तिमान हुआ चकनाचूर