Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SRH vs DC: अभिषेक शर्मा की दिल्ली के सामने दबंगई, नौवां शतक ठोक तीन पूर्व कप्तानों के बराबर पहुंचे

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 08:52 PM (IST)

    अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपटिल्स के खिलाफ शानदार पारी खेली है और सनराइजर्स हैदराबाद के तीन पूर्व कप्तानों की बराबरी कर ली है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद की ताकत उसकी तूफानी बल्लेबाजी है। इस टीम में अभिषेक शर्मा जैसा बल्लेबाज है जो अगर चल जाए तो गेंदबाज कांपते हैं। आईपीएल में अभिषेक निरंतर नहीं हैं, लेकिन आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की है और शतकीय पारी खेली है। इसी के साथ उन्होंने खास लिस्ट में नाम लिखवा दिया।

    सिर्फ अभिषेक ही नहीं आज ट्रेविस हेड का बल्ला भी चला और इन दोनों ने मिलकर सनराइजर्स को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में तूफानी शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर 97 रन जोड़े और इसी के साथ बड़े स्कोर की नींव भी रख दी।

    अभिषेक का दूसरा आईपीएल शतक

    अभिषेक ने इस मैच में शतक ठोका। इससे पहले उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 74 रनों की पारी खेली थी। सनराजर्स के लिए ये मैच काफी अहम है और ऐसे में उसे अभिषेक से काफी उम्मीद थी। इस युवा बल्लेबाज ने टीम को निराश नहीं किया और तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की। अभिषेक ने 25 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।नौवें ओवर फेंकने आए दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल की पहली ही गेंद पर दो रन लिए और अपना अर्धशतक पूर किया।

    यहां से अभिषेक ने अपने तूफानी अंदाज में और इजाफा किया। वह दिल्ली के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे। उन्होंने अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक ठोका। दिल्ली के पास अभिषेक को शतक से पहले आउट करने का मौका था, लेकिन जब वह 86 रनों पर थे तब नटराजन की गेंद पर नीतीश राणा ने कैच छोड़ दिया। अभिषेक ने 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का मार अपना शतक पूरा किया। इसके लिए अभिषेक ने 47 गेंदें लीं। ये अभिषेक के टी20 करियर का नौवां शतक है। 

    इस लिस्ट में पहुंचे अभिषेक

    अभिषेक यहीं नहीं रुके। 59 रनों का मुकाम छूते ही वह एक खास लिस्ट में शामिल हो गए। जैसे ही अभिषेक ने अपना 59वां रन पूरा किया वह आईपीएल में एक टीम के लिए 2000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर, भारत के शिखर धवन और न्यूजीलैंड के केन विलियमसन शामिल हैं। ये तीनों ही इस फ्रेंचाइजी के कप्तान रह चुके हैं।

    यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे नहीं, ये बल्लेबाज है भारत का भविष्य; अश्विन ने बताया दोनों से एक कदम आगे

    यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी को कैसे करें आउट? इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज ने बता दिया पूरा प्लान