Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RCB vs GT: टॉस हारते ही गुजरात की खिताबी जीत हो गई पक्की, आरसीबी का टूटेगा सपना!

    Updated: Sun, 31 May 2026 07:52 PM (IST)

    अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे फाइनल मैच में गुजरात की टीम टॉस नहीं जीत सकी। आरसीबी ने टॉस जीतने के बाद उसे पहले बल्लेबाजी के लिए ब ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    गुजरात तीसरी बार फाइनल खेल रही है

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस आज अपने दूसरे खिताब की तलाश में है। आईपीएल-2026 के फाइनल में उसका सामना मौजूदा विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से है। इस मैच में गिल टॉस नहीं जीत सके। इससे गुजरात के फैंस निराश हो सकते हैं, लेकिन ये इस टीम के लिए अच्छी बात है।

    आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यानी गुजरात की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी और यही उसके लिए अच्छी बात है। पहले बल्लेबाजी करने के कारण उसकी खिताब जीतने की संभावना काफी हद तक बढ़ गई है।

    ये है कारण

    इसका कारण है फाइनल के आंकड़े। आईपीएल फाइनल में जिस टीम ने पहले बल्लेबाज की है उसे ज्यादा बार जीत मिली है। अभी तक खेले गए कुल 18 सीजनों के फाइनल में 10 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। वहीं आठ बार दूसरे पारी खेलने वाली टीम ने जीत हासिल की है।

    आरसीबी ने पिछले सीजन पहले बल्लेबाजी करते हुए खिताबी जीत हासिल की थी। गुजरात ने साल 2022 में जब खिताब जीता था तब उसने पहले गेंदबाजी की थी।

    आरसीबी करेगी मुंबई-चेन्नई की बराबरी

    फॉर्म के लिहाज से देखा जाए तो आरसीबी का पलड़ा भारी है क्योंकि इस टीम के पास गुजरात की तुलना में तूफानी बल्लेबाजों की भरमार है। हालांकि, आरसीबी की गेंदबाजी गुजरात की तुलना में कमजोर है। अगर आरसीबी इस बार खिताब जीत जाती है तो फिर वह आईपीएल खिताब बचाने वाली तीसरी टीम बन जाएगी।

    खबरें और भी

    अभी तक सिर्फ दो टीमों ने ही खिताब बचाए हैं। साल 2010 और 2011 में चेन्नई ने खिताब जीता था। वहीं मुंबई ने 2019 और 2020 में लगातार दो बार खिताब जीते थे।

    दोनों टीमों की प्लेइंग-11

    गुजरात टाइटंस- शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधू, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज।

    इम्‍पैक्‍ट प्‍लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, साई किशोर।

    आरसीबी- रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार।

    इम्‍पैक्‍ट प्‍लेयर: वेंकटेश अय्यर, कनिष्क चौहान, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स।

    यह भी पढ़ें- RCB vs GT Playing-11: फाइनल जीतने के लिए गिल ने दिया इस गेंदबाज को मौका, आरसीबी ने भी लिया बड़ा फैसला

    यह भी पढ़ें- कैसे होता है IPL की प्राइज मनी का बंटवारा? प्‍लेयर्स या मालिक, किसके खाते में आते हैं करोड़ों रुपये