IPL 2026 Orange Cap: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के सिर सजा ऑरेंज कैप का ताज, गिल-सुदर्शन फाइनल में हुए फेल
आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप दी जाती है। इस बार भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस रेस में आगे निकल गए। ...और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी ने जीती ऑरेंज कैप

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल-2026 का रोमांच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खत्म हो गया। इस सीजन कई बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिला, लेकिन ऑरैंज कैप की बाजी मारी युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने।
ऑरेंज कैप लीग के अंत में उस बल्लेबाज को दी जाती है जिसने पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। सीजन के दौरान जब मैच चलते हैं तो इसके हकदार बदलते रहते हैं। जो बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बनाने की लिस्ट में पहले नंबर पर रहता है उसके सिर ये कैप सजती है।
वैभव ने मचाया धमाल
वैभव ने इस सीजन कमाल की बल्लेबाजी की है। उन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से हर किसी को हैरान कर दिया। अपनी बल्लेबाजी के दम पर ही वह राजस्थान रॉयल्स को दूसरे क्वालिफायर तक ले गए। हालांकि, राजस्थान जीत नहीं सकी लेकिन, वैभव की कोशिश को पूरी दुनिया ने देखा।
उन्होंने एलिमिनेटर में 97 और दूसरे क्वालिफायर में 96 रनों की पारी खेली। वह शतक से चूके और इसका हर किसी को मलाल रहा। बाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज ने इस सीजन 16 मैचों में 237.30 की स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 48.50 का रहा।
इस मामले में दूसरे नंबर पर शुभमन गिल रहे। गिल की कप्तानी में गुजरात ने फाइनल खेला। उनके बल्ले से 16 मैचों में 732 रन निकले। इस दौरान उन्होंने 163.02 की स्ट्राइक रेट और 45.75 की औसत से रन बनाए। गिल के बल्ले से एक शतक और छह अर्धशतक निकले।
खबरें और भी
तीसरे नंबर पर उनके ही जोड़ीदार साई सुदर्शन रहे जिन्होंने 17 मैचों में 722 रन बनाए। सुदर्शन ने इस सीजन एक शतक और आठ अर्धशतक जमाए। सुदर्शन का स्ट्राक रेट 157.98 और औसत 45.13 का रहा।
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
- वैभव सूर्यवंशी (RR) - 16 मैचों में 776 रन
- शुभमन गिल (GT) - 16 मैचों में 732 रन
- साई सुदर्शन (GT) - 17 मैचों में 722 रन
- विराट कोहली (RCB) - 16 मैचों में 675 रन
- हेनरिक क्लासेन (SRH) - 15 मैचों में 624 रन
आरसीबी के अनुभवी ओपनर विराट कोहली ऑरेंज कैप की दौड़ में चौथे स्थान पर रहे। कोहली ने फाइनल में 75* रन की उम्दा पारी खेली और आरसीबी को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाया। कोहली ने 16 मैचों में 675 रन बनाए।
सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन ऑरेंज कैप की दौड़ में पांचवें स्थान पर रहे। क्लासेन ने 15 मैचों में छह अर्धशतकों की मदद से 624 रन बनाए।
यह भी पढ़ें- RCB का IPL 2026 Final जीतना पक्का? GT से खिताबी जंग से पहले चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने
यह भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi को टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिए? Sachin Tendulkar ने दी करियर बदलने वाली सलाह
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।