IPL 2026 Purple Cap: कगिसो रबाडा के सिर सजी पर्पल कैप, भुवनेश्वर कुमार से जीती 'जंग'
पर्पल कैप का हकदार वो गेंदबाज होता है जिसने एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लिए होते हैं। फाइनल भले ही बेंगलुरु ने अपने नाम किया लेकिन पर्पर कैप पर कब्ज ...और पढ़ें

कगिसो रबाडा
HighLights
कगिसो रबाडा ने मचाया धमाल
बेंगलुरु बनी आईपीएल 2026 की चैंपियन
कगिसो रबाडा के नाम रही पर्पल कैप
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अपने दमदार खेल से फाइनल में जगह बनाने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-2026 के खिताबी मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हरा ट्रॉफी अपने नाम की। ये दूसरी बार है जब ये टीम विजेता बनी है। इस फाइनल के साथ पर्पल कैप की रेस भी खत्म हो गई।
पर्पल कैप उस गेंदबाज को दी जाती है जिसने मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लिए होते हैं। लीग के मैचों के दौरान इसके हकदार बदलते रहते हैं, लेकिन फाइनल के बाद जो गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट लेने की सूची में पहले नंबर पर रहता है उसे ये कैप सौंपी जाती है। ऐसे में रबाडा पहले स्थान पर रहे और उन्होंने पर्पल कैप पर अपना कब्जा जमाया है।
रबाडा बने नंबर-1
गुजरात के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा इस रेस में सबसे आगे रहे। 17 मैचों के बाद उनके खाते में 29 विकेट हैं। दूसरे नंबर पर आरसीबी के भुवनेश्वर कुमार हैं। भुवी ने 16 मैचों में 28 विकेट लिए हैं। रबाडा और भुवी के बीच ही ये जंग थी क्योंकि इस लिस्ट में जो तीसरे नंबर का गेंदबाज है और जो इन दोनों को पीछे कर सकता था उसकी टीम दूसरे क्वालिफायर से ही बाहर हो गई थी। ये गेंदबाज हैं राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर। आर्चर ने 16 मैचों में 25 विकेट अपने नाम किए।
चेन्नई और हैदराबाद के गेंदबाजों ने भी दिखाया कमाल
आईपीएल के लीग चरण के खत्म होने तक चेन्नई के अंशुल कम्बोज भी पर्पल कैप की रेस में बने हुए थे। उन्होंने 14 मैचों में 21 विकेट अपने नाम किए। अगर उनकी टीम फाइनल तक आती तो संभवतः वह इस रेस में सबसे आगे होते। पांचवें नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान मलिंगा हैं। मलिंगा ने 15 मैचों में 20 विकेट अपने नाम किए हैं। हैदराबाद की टीम एलिमिनेटर में राजस्थान से हारकर बाहर हो गई थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।