IND vs WI: जसप्रीत बुमराह ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले बने इकलौते भारतीय तेज गेंदबाज, स्पेशल क्लब से भी जुड़े
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बड़ी उपलब्धि हासिल की। बुमराह अरुण जेटली स्टेडियम पर अपना 50वां टेस ...और पढ़ें

जसप्रीत बुमराह
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शुक्रवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में हिस्सा लेते ही इतिहास रच दिया। बुमराह इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में 50 या ज्यादा मैच खेलने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं।
बुमराह अरुण जेटली स्टेडियम पर अपना 50वां टेस्ट खेल रहे हैं। इसके अलावा वो 89 वनडे और 75 टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। तीनों प्रारूपों में बुमराह ने कुल मिलाकर 467 विकेट चटकाए हैं। टेस्ट में 222, वनडे में 149 और टी20 इंटरनेशनल में 96 विकेट शामिल है।
बता दें कि बुमराह ने अब तक जो 49 टेस्ट खेले, उसमें 19.81 की औसत से 222 विकेट चटकाए हैं। इसमें 15 बार एक पारी में पांच विकेट लेना शामिल है। वहीं, वनडे में उन्होंने 23.55 की औसत से 149 विकेट जबकि टी20 आई में 17.85 की औसत से 96 विकेट झटके हैं।
स्पेशल क्लब का हिस्सा बने
बता दें कि बुमराह उन चुनिंदा भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हुए, जिन्होंने तीनों प्रारूपों में 50 या ज्यादा मैच खेले। बुमराह से पहले एमएस धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन और केएल राहुल यह कमाल कर चुके हैं।
बुमराह सबसे तेज
बुमराह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान घरेलू जमीन पर 50 टेस्ट विकेट पूरे किए थे। बुमराह ने 1747 गेंदों में 50 विकेट लिए। बुमराह घर में सबसे तेज 50 टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बने।
वहीं, पारी के हिसाब से वो संयुक्त सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बने। उन्होंने जवागल श्रीनाथ की बराबरी की जबकि कपिल देव, इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी से बेहतर प्रदर्शन किया।
सभी प्रारूपों में 50 या ज्यादा मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी
| खिलाड़ी | टेस्ट | वनडे | टी20 | कुल |
| विराट कोहली | 123 | 302 | 125 | 550 |
| एमएस धोनी | 90 | 350 | 98 | 538 |
| रोहित शर्मा | 67 | 273 | 159 | 499 |
| रवींद्र जडेजा | 86 | 204 | 74 | 364 |
| रविचंद्रन अश्विन | 106 | 116 | 65 | 287 |
| जसप्रीत बुमराह | 50 | 89 | 75 | 214* |
यह भी पढ़ें- IND vs WI 2nd Test Live Score: यशस्वी के 150 रन पूरे, भारत विशाल स्कोर की तरफ

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।