Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Jos Buttler ने तूफानी शतक ठोककर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, Virat Kohli का कीर्तिमान किया ध्‍वस्‍त

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 10:44 PM (IST)

    जोस बटलर ने भारत के खिलाफ पांचवें व अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में शतक लगाकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई। बटलर ने कोहली का कीर्तिमान भी ध्‍वस्‍त किया। ...और पढ़ें

    जोस बटलर

    जोस बटलर

    HighLights

    1. जोस बटलर ने पांचवें टी20 आई मैच में बनाए 131 रन

    2. जोस बटलर ने विराट कोहली का टी20 आई रिकॉर्ड तोड़ा

    3. जोस बटलर ने अपने टी20 आई करियर का दूसरा शतक जमाया

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। इंग्‍लैंड के धाकड़ बल्‍लेबाज जोस बटलर ने शनिवार को भारत के खिलाफ पांचवें व अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में शतक जड़कर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई। बटलर ने केवल 64 गेंदों में 12 चौके और आठ छक्‍के की मदद से 131 रन बनाकर इंग्‍लैंड को विशाल स्‍कोर तक पहुंचाया।

    35 साल के बटलर ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का दूसरा शतक जड़ा। उन्‍होंने इस पारी के साथ ही विराट कोहली का टी20 आई रिकॉर्ड भी ध्‍वस्‍त किया। बटलर के 160 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 4212 रन हो गए हैं। वह टी20 इंटरनेशनल प्रारूप में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाजों की लिस्‍ट में तीसरे स्‍थान पर पहुंच गए हैं।

    कोहली को पीछे छोड़ा

    विराट कोहली के 125 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 4188 रन हैं। बटलर ने भारत के पूर्व कप्‍तान को पीछे छोड़ दिया है। पाकिस्‍तान के बाबर आजम के नाम टी20 इंटरनेशनल प्रारूप में सबसे ज्‍यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। बाबर ने 145 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 4596 रन बनाए हैं। भारत के पूर्व कप्‍तान रोहित शर्मा 159 मैचों में 4231 रन के साथ दूसरे स्‍थान पर काबिज हैं।

    टी20 इंटरनेशनल प्रारूप में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्‍लेबाज

    • बाबर आजम (पाकिस्‍तान) - 145 मैचों में 4596 रन
    • रोहित शर्मा (भारत) - 159 मैचों में 4231 रन
    • जोस बटलर (इंग्‍लैंड) - 160 मैचों में 4212 रन
    • विराट कोहली (भारत) - 125 मैचों में 4188 रन
    • पॉल स्‍टर्लिंग (आयरलैंड) - 163 मैचों में 3895 रन

    भारत के खिलाफ रिकॉर्ड

    जोस बटलर ने इसके साथ ही एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। बटलर के नाम टी20 इंटरनेशनल प्रारूप में भारत के खिलाफ सर्वाधिक व्‍यक्तिगत स्‍कोर बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। उन्‍होंने वेस्‍टइंडीज के ऐविन लुईस का रिकॉर्ड तोड़ा। कैरेबियाई खिलाड़ी ने भारत के खिलाफ 125* रन बनाए थे।

    खबरें और भी

    T20I में भारत के खिलाफ सर्वाधिक व्‍यक्तिगत स्‍कोर बनाने वाले टॉप-5 बल्‍लेबाज

    • जोस बटलर - 131, 2026
    • ऐविन लुईस - 125*, 2017
    • शेन वॉटसन - 124*, 2016
    • ग्‍लेन मैक्‍सवेल - 113*, 2019
    • जोश इंग्लिस - 110, 2023

    पार्टनरशिप का रिकॉर्ड

    जोस बटलर ने कप्‍तान हैरी ब्रूक के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 233 रन की साझेदारी की। इस तरह बटलर-ब्रूक ने इंग्‍लैंड के लिए किसी भी विकेट के लिए सबसे ज्‍यादा रन की साझेदारी पूरी की। इससे पहले यह रिकॉर्ड इयोन मोर्गन और डेविड मलान के नाम दर्ज था, जिन्‍होंने 2019 में न्‍यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे विकेट के लिए 182 रन की साझेदारी की थी।

    T20I में इंग्‍लैंड के लिए रन की सबसे बड़ी टॉप-5 पार्टनरशिप

    • जोस बटलर-हैरी ब्रूक - 233 रन बनाम भारत, 2026*
    • इयोन मोर्गन-डेविड मलान - 182 रन बनाम न्‍यूजीलैंड, 2019
    • एलेक्‍स हेल्‍स-जोस बटलर - 170* रन बनात भारत, 2022
    • डेविड मलान-जोस बटलर - 167* बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2020
    • एलेक्‍स हेल्‍स-रवि बोपारा - 159 रन बनाम वेस्‍टइंडीज, 2012

    इंग्‍लैंड का विशाल स्‍कोर

    बता दें कि जोस बटलर (131) और हैरी ब्रूक (95*) की उम्‍दा पारियों के दम पर इंग्‍लैंड ने साउथैम्‍प्‍टन में पांचवें टी20 इंटरनेशनल मैच में पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 257 रन बनाए। इस तरह इंग्‍लैंड ने टी20 इंटरनेशनल प्रारूप में अपना तीसरा सबसे बड़ा स्‍कोर बनाया।

    यह भी पढ़ें- ENG vs IND 5th T20I Live Update: फिफ्टी लगाने के बाद कैच आउट हुए ईशान किशन, भारत को लगा चौथा झटका

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: बचा लो श्रेयस अय्यर! आज हारे तो चली जाएगी बादशाहत, मंडरा रहा है बड़ा संकट