कुशल भुर्तेल ने एक ओवर में 6 छक्के जड़ मचाई सनसनी, नेपाल की टीम ने पलट दिया टी20 क्रिकेट का इतिहास
नेपाल के बल्लबाज कुशल भुर्तेल ने टी20 इंटरनेशनल में बड़ा कारनामा किया है। उन्होंने एक ओवर में 6 छक्के जड़ दिए हैं। इसके अलावा नेपाल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड ...और पढ़ें

कुशल भुर्तेल

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। नेपाल के बल्लेबाज कुशल भुर्तेल ने टी20 इंटरनेशनल मैच में 6 छक्के जड़कर कायरन पोलार्ड और युवराज सिंह के क्लब में जगह बना ली है। भुर्तेल ने चीन के खिलाफ खेलते हुए कारनामा किया है। उनसे पहले एक और नेपाली बल्लेबाज ने टी20 क्रिकेट में एक ओवर में 6 छक्के जड़ने का कारनामा किया था। अब भुर्तेल दूसरे बैटर बन गए हैं।
कुशल दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में एक ओवर में 6 छक्के लगाए हैं। उन्होंने ये कारनामा एशियन गेम्स मेंस टी20 क्वालीफायर में किया है। ये मुकाबला सिंगापुर नेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। सबसे पहले टी20 क्रिकेट में एक ओवर में 6 छक्के लगाने का कारनामा भारत के युवराज सिंह ने किया था। उन्होंने 2007 टी20 विश्व कप में ये रिकॉर्ड बनाकर सभी को हैरान कर दिया था।
कुशल भुर्तेल ने जड़े 6 छक्के
चीन के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भुर्तेल ने कमाल कर दिया। उन्होंने चीन के खिलाफ खेलते हुए एक ओवर में 6 छक्के जड़े और ऐसा करने वाले विश्व के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। वे नेपाल के दूसरे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने ये कारनामा किया है। इससे पहले उनके हमवतन खिलाड़ी दीपेंद्र सिंह ऐरी ने ये कारनामा किया था। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक चार बल्लेबाजों ने एक ओवर में चार छक्के लगाए हैं। इसमें युवराज सिंह, कायरन पोलार्ड, दीपेंद्र सिंह ऐरी और अब भुर्तेल का नाम शामिल हो गया है।
भुर्तेल ने पारी के नौवें ओवर में चीन के चेन झूओ युए के खिलाफ लगातार 6 छक्के लगाए। उनका ये ओवर टी20 इंटरनेशनल का दूसरा सबसे महंगा ओवर बन गया है, जिसमें कुल 37 रन बने। टी20 के एक मैच में सबसे अधिक रन देने का रिकॉर्ड समोआ के डेरियस विसर के नाम पर दर्ज है। उन्होंने एक ओवर में 39 रन खर्च किए थे।
खबरें और भी
एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज-
- युवराज सिंह बनाम इंग्लैंड (2007)
- कायरन पोलार्ड बनाम श्रीलंका (2021)
- दीपेंद्र सिंह ऐरी बनाम कतर (2024)
- कुशल भुर्तेल बनाम चीन (2026)
नेपाल ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
चीन के खिलाफ इस मुकाबले में कुशल ने 43 गेंदों पर 129 रनों की पारी खेली। नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 313 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इसके बाद नेपाल के गेंदबाजों ने कमाल किया और चीन को 92 रनों पर समेट दिया। इसी के साथ नेपाल ने मुकाबले को 221 रनों से अपने नाम कर लिया। नेपाल अब दुनिया की पहली टीम बन गई है, जिसने टी20 में दो बार 300 से अधिक रन बनाने का कारनामा किया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।