रोहित शर्मा के रिप्लेसमेंट का मास्टरस्ट्रोक आया काम, क्विंटन डी कॉक ने शतक जड़ तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड
पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 में अपना पहला मैच खेल रहे क्विंटन डी कॉक ने बल्ले से धमाल मचा दिया। उन्होंने शतक लगाकर एमएस धोनी के बड़े रिकॉर्ड को ...और पढ़ें

क्विंटन डी कॉक
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2026 में वापसी कर रहे क्विंटन डी कॉक ने सीजन के अपने पहले ही मैच में धमाल किया। डी कॉक को रोहित शर्मा की गौरमौजूदगी में प्लेइंग 11 में मौका मिला। अपने पहले ही मैच में उन्होंने शतक लगाया और इसी के साथ एमएस धोनी के बड़े रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। रोहित की जगह रिप्लेसमेंट के रूप में आए डी कॉक ने पहले ही मैच में रिकॉर्डतोड़ पारी खेली।
रोहित मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेल पाए। उन्हें फिट होने में अभी समय लगेगा और कुछ अन्य मैचों से भी बाहर हो सकते हैं। हिटमैन के बाहर होने के बाद मुंबई के लिए रयान रिकल्टन के साथ पारी की शुरूआत करने के लिए डी कॉक उतरे। डी कॉक ने पहले 29 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की और फिर बेखौफ होकर बल्लेबाजी करने लगे। उन्होंने 53 गेंदों पर ही शतक जड़ दिया।
क्विंटन डी कॉक ने लगाया शतक
डी कॉक अब तक इस सीजन बेंच पर ही बैठे रहे थे। रोहित और रिकल्टन पारी की शुरूआत कर रहे थे। हालांकि, शर्मा चोट की वजह से पंजाब के खिलाफ मैच से बाहर हो गए और उनकी जगह बाएं हाथ के बल्लेबाज को टीम में शामिल किया गया। उन्होंने 53 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया। डी कॉक के आईपीएल करियर का ये तीसरा शतक है। इसके अलावा उनका ये टी20 क्रिकेट में 9वां शतक है। उन्होंने मैच में 60 गेंदों पर नाबाद 112 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे।
डी कॉक ने तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड
शतक लगाने के साथ ही साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज ने धोनी के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। वे आईपीएल में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर सबसे अधिक बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। धोनी ने आईपीएल में 24 बार ये कारनामा किया था। तो वहीं डी कॉक अब उनसे आगे निकल गए हैं और उन्होंने आईपीएल में 25 बार 50 से अधिक का स्कोर बना लिया है।
आईपीएल में सबसे अधिक बार 50+ का स्कोर-
- केएल राहुल - 31
- क्विंटन डी कॉक - 25
- एमएस धोनी - 24
- दिनेश कार्तिक - 21
- ऋषभ पंत - 21
- संजू सैमसन - 20
यह भी पढ़ें- क्या यही है टीम इंडिया का अगला 'विराट'? 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर ललित मोदी का सबसे बड़ा दावा
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।