T20I क्रिकेट में अक्षर पटेल की 'सेंचुरी', रोहित-विराट के एलीट क्लब में शामिल हुआ यह धाकड़ ऑलराउंडर
इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में गुरुवार को भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने इतिहास रच दिया। ...और पढ़ें
-1783619076585_m.webp)
100वां मैच खेल रहे अक्षर पटेल
HighLights
100वां T20I खेल रहे अक्षर पटेल
रोहित शर्मा ने खेले 159 मुकाबले
भारत ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में गुरुवार को भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने इतिहास रच दिया। ब्रिस्टल के मैदान पर उतरते ही अक्षर ने स्पेशल शतक लगाया। इसके साथ ही वह रोहित शर्मा और विराट कोहली के स्पेशल क्लब में शामिल भी हो गए हैं।
पटेल का 100वां मैच
दरअसल अक्षर आज अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का 100वां मैच खेल रहे हैं। वह T20I में 100 मैच खेलने वाले 5वें भारतीय बन गए हैं। इतना ही नहीं वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले भारत के पहले स्पिन ऑलराउंडर भी हैं।
टॉप पर रोहित शर्मा
इस लिस्ट में टॉप पर रोहित शर्मा हैं। टी20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद संन्यास लेने वाले रोहित ने अपने करियर में 159 T20I मैच खेले थे। सूची ने दूसरे नंबर पर हार्दिक पांड्या हैं। पांड्या अब तक 138 T20I मैच खेल चुके हैं। 125 मैच के साथ विराट कोहली तीसरे पर और 113 मुकाबलों के साथ सूर्यकुमार यादव चौथे पायदान पर हैं।
भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 मैच खेले
- 159 - रोहित शर्मा
- 138 - हार्दिक पांड्या
- 125 - विराट कोहली
- 113 - सूर्यकुमार यादव
- 100 - अक्षर पटेल*
A splendid century, and counting! 💯
— BCCI (@BCCI) July 9, 2026
Congratulations to Axar Patel who is set to represent #TeamIndia in his 1⃣0⃣0⃣th T20I 👏
Updates ▶️ https://t.co/vKZQwVKyYP #ENGvIND | @akshar2026 pic.twitter.com/kTlBvDEK71
अक्षर के प्रदर्शन पर नजर
अक्षर पटेल ने 17 जुलाई 2015 को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने आज से पहले तक खेले 99 टी20 इंटरनेशनल की 62 पारियों में 17.34 की औसत और 131.10 की स्ट्राइक रेट से 746 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 फिफ्टी लगाई है। उनका बेस्ट स्कोर 65 रन है। भारतीय ऑलराउंडर ने T20I की 92 पारियों में 101 विकेट भी अपने नाम किए हैं। 3/9 इस प्रारूप में उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन है।
कभी नहीं सोचा था कि 100 टी-20 खेलूंगा
मैच से पहले अक्षर ने भावुक होते हुए कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह भारत के लिए 100 टी-20 मैच खेलेंगे। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने साथियों, कोचों और परिवार को दिया। अक्षर ने 2015 में टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण से लेकर भारत के सबसे भरोसेमंद सीमित ओवरों के खिलाड़ियों में शामिल होने तक के अपने सफर को याद किया और कहा कि पिछले एक दशक में उन्होंने बहुत कुछ सीखा है। इंग्लैंड दौरे के दौरान दूसरे टी-20 मुकाबले में अक्षर ने 100 टी-20 अंतरराष्ट्रीय विकेट भी पूरे किए थे।