Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SL vs BAN: Mushfiqur Rahim ने बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, एडम गिलक्रिस्ट को छोड़ा पीछे

    Updated: Wed, 18 Jun 2025 07:51 PM (IST)

    Mushfiqur Rahim Record बांग्लादेश के मुश्फिकुर रहीम ने एक विश्व कीर्तिमान रच दिया है। उनका यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बड़ा ही अनोखा है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड ध्वस्त किया है। इसलिए ये और भी खास हो जाता है। श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में रहीम ने 164 रन की पारी खेली।

    Hero Image
    Mushfiqur Rahim ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड। फोटो सोशल मीडिया

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश के अनुभवी क्रिकेटर मुश्फिकुर रहीम ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान एक खास उपलब्धि हासिल की। रहीम ने गाले में अपने टेस्ट करियर का 12वां टेस्ट शतक जड़ा। मुश्फिकुर रहीम 164 रन बनाकर आउट हुए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस शतकीय पारी की बदौलत रहीम ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ दिया। गिलक्रिस्ट के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए रहीम को 112 रनों की जरूरत थी। जैसे ही रहीम ने 112 पूरे किए वह गिलक्रिस्ट से आगे निकल गए। रहीम इंटरनेशल क्रिकेट में एक बॉल फेंके बिना सर्वाधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

    रचा नया इतिहास

    मुश्फिकुर रहीम ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 15513 रन बना चुके हैं। मुश्फिकुर रहीम बिना गेंदबाजी किए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले ये कीर्तिमान एडम गिलक्रिस्ट के नाम पर था, जो अब पीछे छूट गए हैं।

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक भी गेंद फेंके बिना सबसे ज्यादा रन

    1. 15,513 : मुश्फिकुर रहीम : बांग्लादेश
    2. 15,461 : एडम गिलक्रिस्ट : ऑस्ट्रेलिया
    3. 12,654 : क्विंटन डी कॉक : दक्षिण अफ्रीका
    4. 11,881 : जोस बटलर : इंग्लैंड

    गिलक्रिस्ट को छोड़ा पीछे

    एडम गिलक्रिस्ट ने अपने क्रिकेट करियर में 396 मैच खेलकर 15461 रन बनाए हैं। अब मुश्फिकुर रहीम उनसे आगे निकल गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में मुश्फिकुर रहीम ने पहले दिन अपना शतक पूरा किया और इसके बाद 150 का आंकड़ा भी पार कर गए।

    यह भी पढ़ें- ENG vs IND: क्या होगी इंग्लैंड के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन? दिग्गज क्रिकेटर ने कर दिया खुलासा

    यह भी पढे़ं- SL vs BAN: बारिश ने दिया श्रीलंका को वापसी करने का मौका, शांतो और रहीम की शतकीय पारी से बांग्लादेश का विशाल स्कोर

    comedy show banner