Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PAK vs AUS: ओलिवर पीके को मिला वनडे डेब्‍यू का मौका, टूट गया रिकी पोंटिंग का 31 साल पुराना रिकॉर्ड

    Updated: Sat, 30 May 2026 08:39 PM (IST)

    ऑस्‍ट्रेलिया ने शनिवार को पाकिस्‍तान के खिलाफ पहले वनडे में 19 साल के ओलिवर पीके को डेब्‍यू का मौका दिया। ओल‍िवर वनडे मैच खेलने वाले 252वें ऑस्‍ट्रेलि ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    ओलिवर पीके

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। ऑस्‍ट्रेलिया ने शनिवार को पाकिस्‍तान के खिलाफ पहले वनडे में ओलिवर पीके को डेब्‍यू का मौका दिया। ओलिवर पीके वनडे डेब्‍यू करने वाले चौथे सबसे युवा ऑस्‍ट्रेलियाई खिलाड़ी बने। पीके की उम्र 19 साल और 261 दिन है।

    ओलिवर पीके ऑस्‍ट्रेलिया के 252वें खिलाड़ी बने। पीके ने 2024 में अंडर-19 वर्ल्‍ड कप में ऑस्‍ट्रेलिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया, जिसके दम पर उनकी राष्‍ट्रीय टीम में एंट्री हुई।

    पोंटिंग का रिकॉर्ड टूटा

    बाएं हाथ के बल्‍लेबाज ओलिवर पीके ने पूर्व ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान रिकी पोंटिंग का 31 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। 19 साल और 261 दिन की उम्र में पीके ऑस्‍ट्रेलिया के लिए डेब्‍यू करने वाले सबसे युवा विशेषज्ञ बल्‍लेबाज बने। पोंटिंग ने 20 साल और 58 दिन की उम्र में वनडे डेब्‍यू किया था। उन्‍होंने न्‍यूजीलैंड में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना वनडे डेब्‍यू किया।

    कमिंस के नाम दर्ज है रिकॉर्ड

    बता दें कि ऑस्‍ट्रेलिया के लिए सबसे युवा वनडे डेब्‍यूटेंट का रिकॉर्ड पैट कमिंस के नाम दर्ज है। कमिंस ने 18 साल और 164 दिन की उम्र में डेब्‍यू किया। जोश हेजलवुड दूसरे सबसे युवा ऑस्‍ट्रेलियाई वनडे डेब्‍यूटेंट हैं। हेजलवुड ने 19 साल और 165 दिन की उम्र में वनडे डेब्‍यू किया था।

    रे ब्राइट इस लिस्‍ट में तीसरे स्‍थान पर काबिज हैं। ब्राइट ने 19 साल और 260 दिन की उम्र में ऑस्‍ट्रेलिया के लिए वनडे डेब्‍यू किया था। ओलिवर पीके चौथे स्‍थान पर रहे।

    डेब्‍यू यादगार नहीं

    गौरतलब है कि पाकिस्‍तान ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। ऑस्‍ट्रेलियाई टीम पहले वनडे में दमदार प्रदर्शन नहीं कर सकी और 44.1 ओवर में 200 रन पर ऑलआउट हो गई। डेब्‍यूटेंट ओलिवर पीके का प्रदर्शन भी दमदार नहीं रहा और वो केवल 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मैदान पर नहीं दिखेंगे पाकिस्तान के सबसे बड़े फैन 'चाचा क्रिकेट', PAK vs AUS सीरीज के बाद लेंगे रिटायरमेंट 

    यह भी पढ़ें- PAK vs AUS: एक तो बांग्लादेश के घर पर पिटवा ली भद, दूसरा ऑस्ट्रेलियाई सीरीज से पहले लगा तगड़ा झटका; पाकिस्तान का बुरा हाल