Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पैट कमिंस ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के पन्नों में दर्ज कराया अपना नाम, दुनिया पर 'राज' करने का बनाया अनोखा रिकॉर्ड

    Updated: Sat, 27 Jun 2026 10:12 PM (IST)

    पैट कमिंस ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में बड़ा कारनामा किया है। उन्होंने खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और ग्लेन मैकग्रा को पीछे छोड़ दिया है। ...और पढ़ें

    पैट कमिंस

    पैट कमिंस

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टेस्ट क्रिकेट में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। कमिंस ने उस लिस्ट में जगह बनाई है, जिसमें डेल स्टेन और कर्टली एम्ब्रोस जैसे दिग्गजों का नाम शामिल है। कमिंस ने टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपनी कप्तानी में कंगारू टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में जीत दिलाई है।

    वे इस समय आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर बने हुए हैं। उन्होंने अब पूर्व महान ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा को पीछे छोड़ दिया है। कमिंस अपनी गेंदबाजी से ही नहीं बल्कि कप्तानी से भी हिट रहे हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप 2023 में भी अपनी टीम को जीत दिलाई है। वे गेंदबाजी से बल्लेबाजों में खौफ पैदा करते हैं और अब तेज गेंदबाज ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

    पैट कमिंस ने ग्लेन मैकग्रा को पीछे छोड़ा

    आईसीसी ने टेस्ट क्रिकेट की ताजा रैंकिंग जारी की है। इससे पहले नंबर-1 पर मौजूद रहे पैट कमिंस को भारी नुकसान हुआ है और वे चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। हालांकि, उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। कमिंस आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में लगातार सबसे अधिक दिनों तक नंबर-1 पर रहने के मामले में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने हमवतन मैकग्रा को पीछे छोड़ा है।

    कमिंस टेस्ट में गेंदबाजों की रैंकिंग में 1313 दिनों तक लगातार पहले स्थान पर रहे। उनसे पहले मैकग्रा चौथे स्थान पर थे, जो लगातार 1306 दिनों तक शीर्ष पर बने हुए थे। उन्हें अब कमिंस ने पीछे छोड़ दिया है। लिस्ट में पहले स्थान पर साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन मौजूद हैं, जो 2343 दिनों तक पहले स्थान पर बने रहे थे।

    खबरें और भी

    ICC टेस्ट रैंकिंग में सबसे अधिक दिनों तक नंबर-1 रहने वाले गेंदबाज-

    • डेल स्टेन - 2343
    • कर्टली एम्ब्रोस - 1719
    • मुथैया मुरलीधरन - 1711
    • पैट कमिंस - 1313
    • ग्लेन मैकग्रा - 1306
    • शॉन पोलॉक - 697

    अगस्त में एक्शन में नजर आएंगे कमिंस

    पैट कमिंस अगस्त में क्रिकेट खेलते हुए नजर आने वाले हैं। ऑस्ट्रेलिया दो टेस्ट मैचों को लिए बांग्लादेश की मेजबानी में करने वाला है। इस सीरज में कमिंस खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। पहला मैच 13 अगस्त को डार्विन में खेला जाएगा।

    यह भी पढ़ें- नौकरी छोड़ आयरलैंड के स्टार बने जय मूंदड़ा को 'वर्क परमिट' का इंतजार, डेब्‍यू मैच में रचा था इतिहास

    यह भी पढ़ें- SL A vs IND A: आकिब नबी ने गेंद से बरपाया कहर, भारत ने श्रीलंका के खिलाफ बनाई बढ़त