PBKS vs DC: प्रियांश आर्या ने दिल्ली के खिलाफ मचाया गदर, वैभव सूर्यवंशी के खास क्लब में बनाई जगह
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने मुकाबले में अर्धशतक लगाया और वैभव सूर्यवंशी की लिस्ट ...और पढ़ें

प्रियांश आर्या

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब किंग्स के युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने 24 गेंदों पर अर्धशतक ठोक दिया और इसी के साथ वैभव सूर्यवंशी की लिस्ट में जगह बना ली है। प्रियांश ने आईपीएल 2026 में शानदार खेल दिखाया है लेकिन उनके खेल में निरंतरता नहीं है। वे लगातार रन नहीं बना सके हैं लेकिन जब पंजाब को सबसे अधिक जरूरत थी, उन्होंने कमाल की बैटिंग की।
पंजाब की टीम को पिछले 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टूर्नामेंट में 7 मैचों में अजेय रहने वाली टीम अब अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। हार की हैट्रिक के बाद पंजाब ने दिल्ली के खिलाफ ताबड़तोड़ शुरुआत की और आर्या ने आक्रामक क्रिकेट खेला। पंजाब ने पहले तीन ओवरों में ही दिल्ली को बैकफुट पर धकेल दिया था और बिना कोई विकेट खोए 51 रन बना लिए थे। प्रियांश ने पावरप्ले में ही अर्धशतक लगाकर सूर्यवंशी की लिस्ट में जगह बना ली।
प्रियांश आर्या ने वैभव सूर्यवंशी की लिस्ट में जगह बनाई
प्रियांश आर्या ने दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने पावरप्ले में अर्धशतक ठोक दिया। प्रियांश का ये आईपीएल 2026 में तीसरा अर्धशतक है। इसी के साथ उन्होंने अपने आईपीएल करियर में तीसरी बार पावरप्ले में ही फिफ्टी ठोकने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इसी के साथ वे आईपीएल में पावरप्ले में सबसे अधिक बार अर्धशतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर वैभव सूर्यवंशी का नाम शामिल है, जिन्होंने 4 बार ये कारनामा कर दिखाया है। सूर्यवंशी भी आईपीएल 2026 में कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं और सीजन में अब तक 440 रन बनाए हैं।
प्रियांश आर्या की पारी
प्रियांश ने दिल्ली के खिलाफ अपने चिर-परिचित अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने मुकाबले में 33 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 2 चौके और 6 छक्के निकले। उन्होंने इस सीजन अब तक 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 31.78 की औसत और 226.49 की स्ट्राइक रेट के साथ 342 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 93 रन रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।