Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pratika Rawal ने महिला वनडे क्रिकेट में बना डाला वर्ल्‍ड रिकॉर्ड, मिताली राज जैसा कारनामा भी दोहराया

    Updated: Tue, 29 Apr 2025 02:41 PM (IST)

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम को प्रतीका रावल के रूप में नई रन मशीन मिल गई है। रावल ने मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार पांचवां अर्धशतक ठोका और वर्ल्‍ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। प्रतीका रावल महिला वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 500 रन बनाने वाली बैटर बनीं। प्रतीका रावल ने इंग्‍लैंड की पूर्व कप्‍तान चार्लोट एडवर्ड्स का रिकॉर्ड तोड़ा।

    Hero Image
    प्रतीका रावल ने रिकॉर्ड्स बुक को पलट दिया

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत महिला और दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच मंगलवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्‍टेडियम में ट्राई-सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने पहले बल्‍लेबाजी करके निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 276 रन बनाए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय टीम की ओपनर प्रतीका रावल ने 78 की उम्‍दा पारी खेली और एक वर्ल्‍ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्‍होंने इसके साथ ही भारत की पूर्व कप्‍तान मिताली राज व ऑस्‍ट्रेलियाई ऑलराउंडर एलिस पेरी के जानदार रिकॉर्ड की बराबरी भी की।

    प्रतीका रावल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 91 गेंदों में सात चौके और एक छक्‍के की मदद से 78 रन बनाए। चलिए आपको बताते हैं कि प्रतीका रावल ने दक्षिण अफ्रीका महिलाओं के खिलाफ उम्‍दा पारी खेलकर क्‍या-क्‍या रिकॉर्ड्स बनाए और उपलब्‍ध‍ियां हासिल की।

    यह भी पढ़ें: IND W Vs SL W 1st ODI: काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे भारतीय महिला टीम के खिलाड़ी, कारण है दर्दनाक

    सबसे तेज 500 रन

    प्रतीका रावल महिला वनडे में सबसे तेज 500 रन बनाने वाली बैटर बन गई हैं। प्रतीका ने आठवीं पारी में 500 रन का आंकड़ा पार किया। वह पुरुष और महिला क्रिकेट में सबसे तेज 500 रन बनाने वाले के मामले में दूसरे स्‍थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के जानेमन मलान (7 पारी) के नाम सबसे तेज 500 वनडे रन पूरे करने का रिकॉर्ड दर्ज है।

    सबसे कम पारियों में 500 रन बनाने वाली महिलाएं

    • 8 - प्रतीका रावल (भारत)
    • 9 - चार्लोट एडवर्ड्स (इंग्‍लैंड)
    • 10 - कैथरीन ब्राइस (स्‍कॉटलैंड)

    मिताली के बाद प्रतीका

    प्रतीका रावल ने महिला वनडे क्रिकेट में लगातार पांचवां अर्धशतक जमाया। इसी के साथ महिला वनडे प्रारूप में पूर्व कप्‍तान मिताली राज के बाद प्रतीका लगातार पांच अर्धशतक जमाने वाली दूसरी भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं। उन्‍होंने ऑस्‍ट्रेलिया की स्‍टार ऑलराउंडर एलिस पेरी की बराबरी भी की।

    लगातार 5 अर्धशतक जमाने वाली महिला बैटर्स

    1. मिताली राज
    2. एलिस पेरी (दो बार)
    3. एमी सेटर्थवेट
    4. एलएम कीटली
    5. चार्लोट एडवर्ड्स
    6. केएल रोलटन
    7. बेलिंडा क्‍लार्क
    8. प्रतीका रावल।

    लगातार छह अर्धशतक

    1. एलिस पेरी
    2. चार्लोट एडवर्ड्स
    3. एलए रीलर

    लगातार सात अर्धशतक

    • मिताली राज

    मंधाना के साथ शानदार साझेदारी

    बता दें कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम को प्रतीका रावल और स्‍मृति मंधाना ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार शुरुआत दिलाई और 83 रन की साझेदारी की। रावल जब आउट हुई, तब टीम का स्‍कोर 151/2 था। इसके बाद मिडिल ऑर्डर की बैटर्स ने छोटी, लेकिन उपयोगी पारी खेलकर भारत को 276/6 के सम्‍मानजनक स्‍कोर तक पहुंचाया।

    यह भी पढ़ें: IND W vs SL W: काशवी और चरणी को मिला प्लेइंग इलेवन में मौका, भारत के लिए किया वनडे डेब्यू; WPL में मचा चुकी हैं धमाल