Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RCB ने लगातार दूसरी बार IPL खिताब जीतकर किया बड़ा कारनामा, 'रजत ब्रिगेड' एक स्‍पेशल क्‍लब का बनी हिस्‍सा

    Updated: Mon, 01 Jun 2026 01:13 AM (IST)

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को मात देकर बड़ा कारनामा किया। आरसीबी ने स्‍पेशल क्‍लब में जगह बनाई। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    जीत का जश्‍न मनाते हुए आरसीबी के खिलाड़ी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में गुजरात टाइटंस को 12 गेंदें शेष रहते 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल खिताब जीत लिया। इसी के साथ आरसीबी ने एक स्‍पेशल क्‍लब में अपनी जगह पक्‍की की।

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल इतिहास की तीसरी टीम बनी, जिसने अपने खिताब की रक्षा की। आरसीबी ने 2025 में आईपीएल खिताब जीता और 2026 में इसकी रक्षा की। इससे पहले केवल दो ही टीमें यह कारनामा कर पाईं हैं। आरसीबी से पहले चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स और मुंबई इंडियंस लगातार दो बार आईपीएल खिताब जीतने में सफल रही।

    दो टीमों का राज

    चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने आईपीएल इतिहास में सबसे पहले लगातार दो खिताब जीतने का कमाल किया था। एमएस धोनी के नेतृत्‍व वाली सीएसके ने 2010 में खिताब जीता और फिर 2011 में इसकी रक्षा की। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने इस कारनामे को दोहराया। एमआई ने 2019 और 2020 में आईपीएल खिताब अपने नाम किए।

    अब आरसीबी ने लगातार दूसरा आईपीएल खिताब जीतकर सीएसके और एमआई के रिेकॉर्ड की बराबरी की। याद हो कि गुजरात टाइटंस ने पहले बल्‍लेबाजी करके 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 18 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया।

    खबरें और भी

    कोहली का शानदार सीजन

    वैसे, विराट कोहली के लिए आईपीएल 2026 शानदार बीता। उन्‍होंने 16 मैचों में 1 शतक और पांच अर्धशतकों की मदद से 675 रन बनाए। वो ऑरेंज कैप की दौड़ में चौथे स्‍थान पर रहे। फाइनल में अपनी छवि के अनुरूप कोहली ने गुजरात के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ी और मैच विनिंग पारी खेली। कोहली को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

    यह भी पढ़ें: 'ई साला कप नामडू', RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब; GT पर दर्ज की 'विराट' जीत

    यह भी पढ़ें: Virat Kohli के तेजतर्रार अर्धशतक पर खुशी से झूम उठी पत्‍नी Anushka Sharma, फ्लाइंग किस वाला Video हुआ सुपरह‍िट