Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RCB vs MI: भुवनेश्वर कुमार ने IPL में रचा इतिहास, बुमराह-मलिंगा की खास लिस्ट में मारी एंट्री

    Updated: Sun, 10 May 2026 09:18 PM (IST)

    भुवनेश्वर कुमार ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए इतिहास रच दिया है। उन्होंने जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा की खास लिस्ट में एंट्री मार ली है। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    भुवनेश्वर कुमार

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल में इतिहास रच दिया है। उन्होंने लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह की खास लिस्ट में एंट्री मार ली है। भुवी आईपीएल 2026 में कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं और पर्पल कैप पर अपना कब्जा जमा लिया है। इसी के साथ स्टार पेसर ने खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने मलिंगा और बुमराह की बराबरी कर ली है।

    भुवनेश्वर ने आईपीएल 2025 में भी शानदार गेंदबाजी की थी और 14 मैचों में 17 विकेट अपने नाम किए थे। उन्होंने बेंगलुरु को पहला खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। कुमार ने उसी फॉर्म को आईपीएल 2026 में भी जारी रखा है। उन्होंने मुंबई को शुरुआती तीन झटके दिए और उन्हें मुश्किल में डाल दिया। इसी के साथ भुवी ने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

    भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास

    मुंबई के खिलाफ 3 विकेट लेते ही भुवनेश्वर ने सीजन में 20 विकेट पूरे किए। इसी के साथ वे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदाबाजों की सूची में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। भुवी अब आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार एक सीजन में 20 या उससे अधिक विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर युजवेंद्र चहल का नाम दर्ज है, जिन्होंने 5 बार ऐसा कारनामा किया है। भुवी ने चौथी बार ये कारनामा कर दिखाया है।

    IPL के एक सीजन में सबसे अधिक बार 20+ विकेट-

    • युजवेंद्र चहल - 5 (2015, 2016, 2020, 2022, 2023)
    • लसिथ मलिंगा - 4 (2011, 2012, 2013, 2015)
    • जसप्रीत बुमराह - 4 (2017, 2020, 2021, 2024)
    • भुवनेश्वर कुमार - 4 (2014, 2016, 2017, 2026)

    भुवनेश्वर ने मुंबई को दिए 4 झटके

    रायपुर में खेले जा रहे मुकाबले में मुंबई के खिलाफ बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद भुवनेश्वर ने कमाल की गेंदबाजी की और उन्होंने पहले ही ओवर में रयान रिकल्टन को अपना शिकार बनाया। रोहित ने आक्रामक खेल दिखाने की कोशिश की लेकिन भुवी ने नकल बॉल के जरिए हिटमैन को भी पवेलियन की राह दिखाई। सूर्यकुमार यादव, जो सीजन में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, उन्हें तेज गेंदबाज ने पहली ही गेंद पर आउट कर दिया। मुंबई को 4 झटके दिए और शानदार गेंदबाजी। अपने आखिरी ओवर में उन्होंने तिलक वर्मा को आउट किया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- थलापति विजय के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचा चेन्नई का स्टार गेंदबाज! हर तरफ मचा हाहाकार, फोटो हुआ वायरल

    यह भी पढ़ें- पाकिस्‍तान और बांग्‍लादेश क्रिकेट बोर्ड ने WTC सिस्‍टम का विरोध किया, FTP में अधिक संतुलन लाने की मांग की