Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs NZ Final: Sanju Samson ने मचाया कोहराम, फाइनल में 1-2 नहीं इतने रिकॉर्ड बनाए

    Updated: Sun, 08 Mar 2026 08:36 PM (IST)

    टी20 विश्‍व कप 2026 के फाइनल में भारत के ओपनर संजू सैमसन ने बल्‍ले से हाहाकार मचाया। न्‍यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में भारती ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    संजू ने लगाया अर्धशतक।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्‍व कप 2026 के फाइनल में भारत के ओपनर संजू सैमसन ने बल्‍ले से हाहाकार मचाया। न्‍यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में भारतीय ओपनर ने धीमी शुरुआत के बार गियर बदला। संजू ने 33 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। इस दौरान उन्‍होंने 4 चौके और 3 छक्‍के लगाए।

    विश्‍व कप में यह उनका बैक टू बैक तीसरा अर्धशतक है। अर्धशतक लगाने के बाद संजू और खतरनाक हो गए और उन्‍होंने 12वें ओवर में लॉकी को 2 छक्‍के जड़ दिए। रचिन रवींद्र के 14वें ओवर में तो संजू ने सिक्‍स की हैट्रिक लगाई।

    शतक से चूके संजू

    15वें ओवर में भारत का स्‍कोर 203 रन हो गया। इसके बाद भी 16वें ओवर की पहली गेंद पर संजू ने बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया। जेम्स नीशम की ऑफ स्‍टंप के बाहर फुलटॉस गेंद पर सैमसन ने आगे बढ़कर शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन टाइमिंग सही नहीं बैठ पाई।

    लॉन्ग-ऑन पर खड़े सब्स्टीट्यूट कोल मैककॉन्ची ने बाईं ओर दौड़कर शानदार कैच पकड़ा। मैककॉन्ची ने यह सुनिश्चित किया कि उनके पैर बाउंड्री पर टच न हों। संजू शतक से चूक गए। उन्‍होंने 46 गेंदों पर 89 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में विकेटकीपर बल्‍लेबाज ने 5 चौके और 8 छक्‍के लगाए।

     

     

     

    संजू ने रच दिया इतिहास

    अर्धशतक के साथ संजू ने इतिहास रच दिया। वह टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में अर्धशतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बन गए। इससे पहले विराट कोहली ने टी20 विश्‍व कप 2014 में यह कारनामा किया था। संजू ने सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड के खिलाफ 42 गेंदों पर 89 रन की पारी खेली थी। सुपर-8 के आखिरी मैच के वेस्‍टइंडीज के विरुद्ध संजू ने 50 गेंदों पर नाबाद 97 रन ठोक दिए थे।

    टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में अर्धशतक

    • शाहिद अफरीदी (2009)
    • विराट कोहली (2014)
    • संजू सैमसन (2026)

    टी20I सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के

    • 25 - फिन एलन (न्यूजीलैंड) बनाम पाकिस्तान, 2024
    • 24 - संजू सैमसन (भारत) टी20 विश्व कप 2026
    • 24 - सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे) टी20 विश्व कप अफ्रीका क्वालीफायर, 2023/24
    • 22 - फिल सॉल्ट (इंग्लैंड) बनाम वेस्टइंडीज, 2023
    • 22 - अभिषेक शर्मा (भारत) बनाम इंग्लैंड, 2025
    • 22 - टिम सीफर्ट (न्यूजीलैंड) बनाम पाकिस्तान, 2025

    टी20 विश्व कप में लगातार सर्वाधिक 50 से अधिक स्कोर

    • 3 - महेला जयवर्धने (2010)
    • 3 - विराट कोहली (2016-2021)
    • 3 - बाबर आजम (2021)
    • 3 - केएल राहुल (2021)
    • 3 - कुसल मेंडिस (2026)
    • 3 - साहिबजादा फरहान (2026)
    • 3 - संजू सैमसन (2026)

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ Final: अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन का कहर, पावरप्‍ले में ही टीम इंडिया ने रच दिया इतिहास

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ Final: Abhishek Sharma ने आलोचकों को दिया करारा जवाब, फाइनल में फिफ्टी जड़ मचाई तबाही