Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    14 साल के Vaibhav Sooryavanshi ने रचा इतिहास, छक्‍के जड़ने के मामले में तोड़ डाला संजू सैमसन का रिकॉर्ड

    Updated: Wed, 04 Feb 2026 09:05 PM (IST)

    14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईसीसी अंडर-19 वर्ल्‍ड कप में संजू सैमसन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बिहार के युवा बल्‍लेबाज ने 33 गेंदों में 9 चौके और चार छ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    वैभव सूर्यवंशी (Pic Credit - X)

    स्मार्ट व्यू- पूरी खबर, कम शब्दों में

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बुधवार को अपना नाम इतिहास के पन्‍नों में दर्ज करा लिया है। वैभव ने आईसीसी अंडर-19 वर्ल्‍ड कप में भारत के लिए सबसे ज्‍यादा छक्‍के जड़ने के मामले में संजू सैमसन का रिकॉर्ड तोड़ा।

    बिहार के वैभव ने अंडर-19 वर्ल्‍ड कप के सेमीफाइनल में अफगानिस्‍तान के खिलाफ 68 रन की तूफानी पारी खेली। बाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने केवल 33 गेंदों में 68 रन ठोके, जिसमें 9 चौके और चार छक्‍के शामिल रहे।

    वैभव का कीर्तिमान

    वैभव सूर्यवंशी के अंडर-19 वर्ल्‍ड कप में कुल 15 छक्‍के हो गए हैं। यह संजू सैमसन और गौरव धीमान के 12 छक्‍के से ज्‍यादा हैं। सैमसन ने 2014 अंडर-19 वर्ल्‍ड कप में भारत के लिए छह मैचों में 12 छक्‍के जमाए थे। वहीं, धीमान ने दो संस्‍करण (2004 और 2006) में 13 मैचों में 12 छक्‍के जड़े थे।

    सैमसन यहां भी पीछे छूटे

    वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्‍ड कप के एक संस्‍करण में भारत की तरफ से सबसे ज्‍यादा छक्‍के जड़ने के मामले में भी संजू सैमसन का रिकॉर्ड तोड़ा। सूर्यवंशी ने मौजूदा अंडर-19 वर्ल्‍ड कप में अब तक 15 छक्‍के जमाए। वहीं सैमसन ने 12 छक्‍के जड़े थे। आयुष म्‍हात्रे 12 छक्‍के के साथ तीसरे स्‍थान पर हैं। यशस्‍वी जायसवाल और राज अंगद बावा 10 छक्‍के के साथ क्रमश: तीसरे और चौथे स्‍थान पर काबिज हैं।

    किसके नाम दर्ज है वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

    बता दें कि अंडर-19 वर्ल्‍ड कप के एक संस्‍करण में सबसे ज्‍यादा छक्‍के जड़ने का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्‍ड ब्रेविस के नाम दर्ज है। ब्रेविस ने 2022 अंडर-19 वर्ल्‍ड कप में छह मैचों में 18 छक्‍के जड़े थे। वैभव के पास फाइनल में इस रिकॉर्ड को तोड़ने का सुनहरा मौका है।

    भारत फाइनल में पहुंचा

    बताते चले कि भारत ने अंडर-19 वर्ल्‍ड कप 2026 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। आयुष म्‍हात्रे के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में अफगानिस्‍तान को 53 गेंदें शेष रहते सात विकेट से मात दी। आरोन जॉर्ज (115) भारत की जीत के हीरो रहे।

    हरारे में खेले गए मुकाबले में अफगानिस्‍तान ने पहले बल्‍लेबाजी करके निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 310 रन बनाए। जवाब में भारत ने 41.1 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया। भारतीय टीम फाइनल में इंग्‍लैंड से भिड़ेगी।

    यह भी पढ़ें- IND U19 vs AFG U19: वैभव सूर्यवंशी की तबाही के बाद आरोन जॉर्ज ने शतक लगाकर भारत को दिलाई जीत, वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

    यह भी पढ़ें- IND U19 vs AFG U19: वैभव सूर्यवंशी ने सेमीफाइनल में बल्ले से मचाई तबाही, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक