Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vaibhav Suryavanshi ने IPL के रिकॉर्ड्स को तोड़-मरोड़कर रख दिया, प्‍लेऑफ इतिहास में जड़ा सबसे तेज अर्धशतक

    Updated: Wed, 27 May 2026 08:19 PM (IST)

    राजस्‍थान रॉयल्‍स के विस्‍फोटक ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मैच में केवल 16 गेंदों में अर्धशत ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    वैभव सूर्यवंशी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। राजस्‍थान रॉयल्‍स के उभरते हुए स्‍टार ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने रिकॉर्ड्स बुक को तोड़-मरोड़कर रख दिया है। वैभव ने बुधवार को आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ केवल 16 गेंदों में अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया।

    वैभव ने अपनी पारी के दौरान 2 चौके और 9 छक्‍के जमाए। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी आईपीएल प्‍लेऑफ इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले बल्‍लेबाज बन गए हैं। बाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के पूर्व बैटर सुरेश रैना की बराबरी की। रैना ने 2014 आईपीएल में पंजाब किंग्‍स के खिलाफ 16 गेंदों में अर्धशतक जमाया था। अब सूर्यवंशी ने इसकी बराबरी की।

    आईपीएल नॉकआउट/प्‍लेऑफ में सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले बल्‍लेबाज

    • 16 - सुरेश रैना बनाम पंजाब, वानखेड़े, 2014
    • 16 - वैभव सूर्यवंशी बनाम हैदराबाद, मुल्‍लांपुर, 2026*
    • 17 - एडम गिलक्रिस्‍ट बनाम दिल्‍ली, सेंचुरियन, 2009
    • 20 - एमएस धोनी बनाम मुंबई, बेंगलुरु, 2012
    • 21 - ड्वेन स्मिथ बनाम चेन्‍नई, दिल्‍ली, 2013
    • 21 - वीरेंद्र सहवाग बनाम चेन्‍नई, वानखेड़े, 2014
    • 21 - रजत पाटीदार बनाम गुजरात, धर्मशाला, 2026

    क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा

    वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी के दौरान क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ा। वैभव ने जब अपनी पारी में सातवां छक्‍का जमाया तो वो आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्‍यादा छक्‍के जमाने वाले बल्‍लेबाज बने। वैभव ने 60 छक्‍के का आंकड़ा पार किया। गेल ने 2014 में 59 छक्‍के जमाए थे।

    पैट कमिंस की निकाली हेकड़ी

    बता दें कि मुल्‍लांपुर में वैभव सूर्यवंशी ने पहले ही ओवर से आक्रामक रुख अख्तियार किया और हैदराबाद के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी। उन्‍होंने पैट कमिंस द्वारा किए पारी के तीसरे ओवर में लगातार तीन छक्‍के जड़कर अपने इरादे साफ किए। बाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने इसके बाद किसी गेंदबाज को नहीं बख्‍शा और मैदान के हर कोने में शक्तिशाली शॉट्स लगाए।

    खबरें और भी

    आईपीएल में 20 से कम गेंदों में सबसे ज्‍यादा अर्धशतक जमाने वाले बल्‍लेबाज

    • 6 - अभिषेक शर्मा
    • 5 - निकोलस पूरन
    • 5 - वैभव सूर्यवंशी*

    आईपीएल में पावरप्‍ले के अंदर सबसे ज्‍यादा अर्धशतक

    • 6 - डेविड वॉर्नर
    • 5 - वैभव सूर्यवंशी
    • 4 - ट्रेविस हेड

    आईपीएल पारी में पावरप्‍ले में सबसे ज्‍यादा छक्‍के

    • 8 - वैभव सूर्यवंशी बनाम एसआरएच, मुल्‍लांपुर, 2026
    • 7 - सनथ जयसूर्या बनाम सीएसके, मुंबई, 2008
    • 7 - जोस बटलर बनाम डीसी, दिल्‍ली, 2018 (वर्षा बाध‍ित मैच)
    • 7 - जॉनी बेयरस्‍टो बनाम आरसीबी, ब्रेबोर्न, 2022
    • 7 - अभिषेक शर्मा बनाम पंजाब, मुल्‍लांपुर, 2026

    यह भी पढ़ें- 'Vaibhav Suryavanshi को खिला डाला तो लाइफ झिंगा लाला', 15 की उम्र में तोड़ डाला क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड

    यह भी पढ़ें- टी20 में दोहरा शतक जमाना चाहते हैं वैभव सूर्यवंशी, क्रिस गेल को पीछे छोड़ने का है सपना