WI vs PAK: शान मसूद का नाम इतिहास के पन्नों में हुआ दर्ज, वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़कर बन गए 'नंबर-1'
वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शान मसूद ने शतक लगाया है। इस सेंचुरी के साथ उन्होंने अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लि ...और पढ़ें

शान मसूद

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट कप्तान शान मसूद ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए इतिहास रच दिया है। उन्होंने त्रिनिदाद, ब्रायन लारा स्टेडियम में खेलते हुए शतक लगाया और इसी के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। शान इस सीरीज से पहले तक पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान थे और उनकी अगुवाई में टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा।
मसूद को हटाकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बाबर आजम को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया। कप्तानी जाने के बाद शान मसूद ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया और उन्होंने शतक ठोक दिया है। इससे पहले भी उन्हें शुरुआत मिलती रही है लेकिन वे उसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पा रहे थे। हालांकि, वेस्टइंडीज के खिलाफ सैकड़ा जड़कर उन्होंने अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया है।
शान मसूद का नाम इतिहास के पन्नों में हुआ दर्ज
पाकिस्तानी बल्लेबाज पहले बैटर बन गए हैं, जिन्होंने ब्रायर लारा स्टेडियम, त्रिनिदाद में टेस्ट मैचों में शतक लगाया है। इस मैदान पर ये पहला टेस्ट मैच था और इसी मुकाबले में सेंचुरी ठोककर मसूद ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उनका ये 7वां टेस्ट शतक है। इसके अलावा वेस्टइंडीज में खेलते हुए मसूद मात्र तीसरे ऐसे पाकिस्तानी बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने शतक लगाया है। उनसे पहले ये कारनामा अजहर अली ने 2017 में किया था। पाकिस्तान के लिए पहली बार युनिस खान ने 2005 में वेस्टइंडीज में तीसरे नंबर पर बैटिंग करते हुए शतक लगाया था।
शान मसूद ने लंबे समय बाद टेस्ट में लगाया शतक
मसूद ने लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाया है। उन्होंने इससे पहले जनवरी 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाया था। दूसरी पारी में खेलते हुए इस बल्लेबाज ने 145 रन बनाए थे। उसके बाद वे कोई शतक नहीं लगा सके थे। पिछले 6 टेस्ट मैचों में उन्होंने 4 अर्धशतक लगाए लेकिन किसी भी हाफ सेंचुरी को सैकड़े में तब्दील नहीं कर सके थे।
खबरें और भी
बांग्लादेश में सीरीज हारने के बाद छीनी गई कप्तानी
पाकिस्तान ने इसी साल मई में दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा किया था। पाक को उस सीरीज में मेजबानों ने 0-2 से हराया था और सीरीज अपने नाम की थी। इसके बाद शान मसूद को बोर्ड ने कप्तानी से हटा दिया और बाबर को फिर से टीम का कप्तान बना दिया।