WI vs SL: 149 सालों में पहली बार! रोस्टन चेज और आमरि जंगू ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में जोड़ा नया अध्याय
वेस्टइंडीज के रोस्टन चेज और आमिर जंगू ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ा कारनामा किया है। इससे पहले 149 सालों के इतिहास में कभी नहीं हुआ था। ...और पढ़ें

आमिर जंगू-रोस्टन चेज

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के रोस्टन चेज और आमरि जंगू ने टेस्ट क्रिकेट के 149 सालों के इतिहास को बदलकर रख दिया। उन्होंने ऐसा कारनामा किया है, जो अब तक टेस्ट क्रिकेट में पहले कभी नहीं हुआ था। श्रीलंका के खिलाफ एंटीगुआ में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में विंडीज के दो बल्लेबाजों ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा।
दोनों की 401 रनों की साझेदारी के दम पर मेजबान टीम ने मुकाबले पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। आमिर के दोहरे शतक और चेज के 194 रनों के दम पर विंडीज ने 626 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। दोनों बल्लेबाजों ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर कुटाई की और टेस्ट इतिहास में एक खास जोड़ी के रूप में खुद को स्थापित कर दिया।
आमिर जंगू और रोस्टन चेज ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए दोनों बल्लेबाजों ने 401 रनों की साझेदारी कर डाली। विंडीज की आधी टीम 168 रनों पर पवेलियन लौट चुकी थी। इसके बाद सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए चेज ने कमाल कर दिया। तो वहीं चौथे नंबर बैटिंग करने आए आमिर ने एक छोर को संभाल रखा था और चेज ने उनका पूरा साथ दिया। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ये पहली बार है, जब छठे या उससे निचले क्रम के बल्लेबाज ने 400 रनों की साझेदारी की है।
इससे पहले ये रिकॉर्ड इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो के नाम पर दर्ज था। दोनों ने साल 2016 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 399 रनों की साझेदारी की थी। अब आमिर और रोस्टन चेज की जोड़ी ने इस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। लिस्ट में न्यूजीलैंड के बीजे वॉटलिंग और केन विलियमसन का नाम भी शामिल है।
खबरें और भी
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ी साझेदारी (छठे या उससे निचले क्रम के बल्लेबाज)-
- रोस्टेन चेज और आमिर जंगू - 401 बनाम श्रीलंका
- बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो - 399 बनाम साउथ अफ्रीका
- बीजे वॉटलिंग और केन विलियमसन - 365* बनाम श्रीलंका
आमिर जंगू ने लगाया दोहरा शतक
वेस्टइंडीज के 28 वर्षीय बल्लेबाज ने कमाल कर दिखाया। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की और दोहरा शतक जड़ दिया। जंगू का ये मात्र दूसरा टेस्ट मैच था और उसी में डबल सेंचुरी ठोक डाली। उन्होंने 373 गेंदों पर 233 रन बनाए, जिसमें 19 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। दूसरी तरफ चेज दोहरा शतक लगाने से चूक गए। वे 324 गेंदों पर 194 रन बनाकर आउट हो गए।