Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs AFG: भारत दौरे के लिए अफगानिस्तान की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, युवा खिलाड़ियों को मौका; दिग्गजों की भी हुई वापसी

    Updated: Tue, 26 May 2026 08:40 PM (IST)

    भारत दौरे के लिए अफगानिस्तान ने अपनी टेस्ट और वनडे टीमों का ऐलान कर दिया है, जिसमें हसमतुल्लाह शाहिदी को कप्तान बनाया गया है। टीम में युवा प्रतिभाओं क ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    अफगानिस्तान की वनडे और टेस्ट टीम का एलान

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बाएं हाथ के बल्लेबाज हसमतुल्लाह शाहिदी को मंगलवार को अफगानिस्तान की उस टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है जो भारत दौरे पर एक टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने आएगी।

    भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट छह से 10 जून के बीच न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। इसके बाद 12 जून से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी।

    इन लोगों को मिली जगह

    वनडे टीम में राशिद खान, रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान जैसे खिलाड़ी हैं तो टेस्ट टीम में अनुभव के साथ-साथ युवा जोश भी है। टीम में रहमत शाह, गुरबाज और अजमुल्लाह ओमरजई को मौका दिया गया है।

    विकेटकीपर अफसर जाजई और इकराम अलीखिल को टीम में चुना गया है। वहीं स्पिन विभाग की जिम्मेदारी शरफुद्दीन अशरफ और कैस अहमद के जिम्मे होगी। बिलाल समी, जिया शरिफी और सलामी सैफी तेज गेंदबाजी आक्रमण संभालेंगे।

     

    वनडे में अलग संयोजन

    टेस्ट के मुकाबले अफगानिस्तान ने वनडे में अलग संयोजन चुना है। टीम में अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद नबी और राशिद खान की वापसी हुई है। इब्राहिम जादरान और सेदीकुल्लाह अटल के अलावा दरविश रसूली पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी है। वनडे टीम में युवा स्पिनर गजनफर को मौका मिला है।

    अफगानिस्तान टेस्ट टीम: हसमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अब्दुल मलिक, सेदीकुल्लाह अटल, रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज, रहमानुल्लाह जादरान, अफसर जाजई (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल, अजमतुल्लाह ओमरजई, शरफुद्दीन अशरफ, नांगयाल खारोटई, कैस अहमद, बिलाल समी, जिया शरीफी, सलीम सफी।

    वनडे टीम: हसमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदीकुल्लाह अटल, दरवाइश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह ओमरजई, राशिद खान, नांगयाल खारोटई, एम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद मलिक, बिलाल समी।

    यह भी पढ़ें- IND vs AFG: 'फोन उठाओ और यशस्‍वी जायसवाल से माफी मांगो', पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने सेलेक्‍टर्स पर जमकर निकाली भड़ास

    यह भी पढ़ें- IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ कब और कहां मैच खेलेगी टीम इंडिया? जानिए टेस्ट और वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

    खबरें और भी