Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ajinkya Rahane retirement: अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का किया एलान

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 10:19 AM (IST)

    दिग्‍गज भारतीय क्रिकेटर अजिंक्‍य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्‍यास का एलान कर दिया है। ...और पढ़ें

    अजिंक्‍य रहाणे

    अजिंक्‍य रहाणे 

    HighLights

    1. रहाणे ने इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

    2. 85 टेस्‍ट, 90 वनडे और 20 टी20I खेले

    3. 3 साल से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेले थे

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिग्‍गज भारतीय क्रिकेटर अजिंक्‍य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट और खेल के सभी फॉर्मेट से संन्‍यास का एलान कर दिया है। उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पर वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी। इस दौरान वह काफी भावुक भी हो गए। उनका गला भर आया और वह रुआंसा थे। भारी आवाज में रहाणे ने बीसीसीआई, साथी क्रिकेटर, वाइफ और फैंस का शुक्रिया अदा किया। 

    वीडियो के साथ कैप्‍शन में रहाणे ने लिखा, 'कैप 278 अब विदा ले रहा है। इतने सालों तक मिले प्यार और सहयोग के लिए धन्यवाद। हमेशा आभारी रहूंगा।' रहाणे ने 31 अगस्‍त 2011 को इंग्‍लैंड के खिलाफ इंटरनेशनल (T20I) डेब्‍यू किया था। 

    3 साल से बाहर चल रहे थे 

    रहाणे लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे। उन्‍होंने आखिरी इंटरनेशनल मैच 2023 में खेला था। वह जुलाई, 2023 में वेस्‍टइंडीज के खिलाफ टेस्‍ट खेलते नजर आए थे। वहीं उन्‍होंने आखिरी वनडे 2018 में और आखिरी टी20 इंटरनेशनल 2016 में खेला था।

    6 टेस्‍ट में कप्‍तानी की

    रहाणे ने अपने करियर में 85 टेस्‍ट, 90 वनडे और 20 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। टेस्‍ट की 144 पारियों में रहाणे ने 38.46 की औसत और 49.50 के स्‍ट्राइक रेट से 5077 रन बनाए। इस प्रारूप में उन्‍होंने 26 अर्धशतक के साथ ही 12 शतक भी लगाए। उनका बेस्‍ट स्‍कोर 188 रन है। रहाणे ने 6 टेस्‍ट में भारतीय टीम की कप्‍तानी भी की। उनकी कप्‍तानी में भारत को 4 टेस्‍ट में जीत मिली। साथ ही 2 मैच ड्रॉ रहे।

    खबरें और भी

    वनडे में रहाणे का प्रदर्शन

    वनडे की 87 पारियों में इस बल्‍लेबाज ने 35.26 की औसत और 78.63 की स्‍ट्राइक रेट से 2962 रन बनाए। एकदिवसीय क्रिकेट में उन्‍होंने 24 फिफ्टी और 3 सेंचुरी जड़ीं। वहीं 20 टी20 इंटरनेशनल में रहाणे ने 113.29 की स्‍ट्राइक रेट से 375 रन बनाए।

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Ajinkya Rahane (@ajinkyarahane)

    रहाणे ने तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम का नेतृत्‍व किया। रहाणे ने तीन वनडे मैचों में भारत की कमान संभाली और सभी मैच जीते। टी20 इंटरनेशनल में रहाणे ने 2 मुकाबलों में टीम की अगुवाई की। इस दौरान भारत ने 1 मैच जीता और 1 में हार झेलनी पड़ी। 

    यह भी पढ़ें- 'हमारे हीरो को बाहर कर दिया', संजू सैमसन को जिम्बाब्वे दौरे से ड्रॉप किए जाने के बाद छलका पूर्व भारतीय कप्तान का दर्द

    यह भी पढ़ें- Mumbai T20 League: पारकर के शतक के बाद भी हारे ब्लास्टर्स, रहाणे के पैंथर्स ने सुपर ओवर में जीता मुकाबला