Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'पू बनी पार्वती...' अनाया बांगर ने पहनी मां की साड़ी, K3G की इस अभिनेत्री का आइकॉनिक लुक किया रीक्रिएट

    Updated: Wed, 06 Aug 2025 07:57 PM (IST)

    लड़का से लड़की बनने के बाद अनाया बांगर ने पहली बार सड़ी पहनी। वह भारतीय संस्कृति को दर्शाने वाली साड़ी में अपना बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। खास बात यह है कि अनाया बांगर ने जो साड़ी पहनी है वो उनकी मां की है। जेंडर ट्रांसफॉर्मेशन के बाद उन्होंने मां की साड़ी पहनने का फैसला किया।

    Hero Image
    अयाना बांगर ने पहनी मां की साड़ी। फोटो- इंस्टाग्राम

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर साड़ी पहने अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें वह करीना कपूर का आइकॉनिक लुक पू बनी पार्वती को रीक्रिएट करती हुई नजर आईं। उनकी इस तस्वीर पर फैंस ने ढेर सारा प्यार लुटाया। वहीं, इस साड़ी का अनाया बांगर की मां से स्पेशल कनेक्शन है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लड़का से लड़की बनने के बाद अनाया बांगर ने पहली बार सड़ी पहनी। वह भारतीय संस्कृति को दर्शाने वाली साड़ी में अपना बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। खास बात यह है कि अनाया बांगर ने जो साड़ी पहनी है, वो उनकी मां की है। जेंडर ट्रांसफॉर्मेशन के बाद उन्होंने मां की साड़ी पहनने का फैसला किया।

    करीना कपूर का सीन किया रीक्रिएट

    अनाया बांगर ने कभी खूशी कभी गम फिल्म में करीना कपूर द्वारा निभाए गए पू के लुक को रीक्रिएट किया। दरअसल, करीना ने K3G में करीना फिल्म में बोल्ड और ग्लैमरस वाला किरदार निभा रहीं होती हैं। तभी फिल्म के एक सीन में वह साड़ी पहनकर दिखाई देती हैं। उस समय एक डायलॉग 'पू बनी पार्वती' बहुत फेमस हो गया।

    जेंडर ट्रांसफॉर्मेशन के बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव

    गौरतलब हो कि जेंडर ट्रांसफॉर्मेशन के बाद ही अनाया बांगर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। पहले वह आर्यन के नाम से जानी जाती थीं। फिर उन्होंने जेंडर ट्रांसफॉर्मेशन कराकर अनाया बांगर बन गईं। पिछले साल उन्होंने अपने हार्मोन रिप्लेमेंट थेरेपी के बारे में सार्वजनिक रूप से खुलकर बात की।

    ICC और BCCI को लिखा है पत्र

    बता दें कि अनाया ने हाल ही में ICC और BCCI से ट्रांसजेंडर क्रिकेटरों का समर्थन करने का आग्रह किया है। मौजूदा समय में ट्रांसजेंडर क्रिकेटरों को महिला क्रिकेट में हिस्सा लेने की इजाजत नहीं हैं।यह बैन 2023 वनडे विश्व कप के बाद ICC बोर्ड की बैठक के दौरान लागू किया गया था।

    View this post on Instagram

    A post shared by Anaya Bangar (@anayabangar)

    इस कड़ी में अब अनाया ने ट्रांसजेंडर एथलीट के रूप में अपनी जेंडर चेंज करने की जर्नी के बारे में पूरा बताते हुए एक 8 पन्नों की वैज्ञानिक रिपोर्ट शेयर की है। बांगर ने अपनी वीडियो को शेयर करते हुए कहा है कि वह इस वीडियो को आईसीसी और बीसीसीआई को भेज रही हैं।

    यह भी पढ़ें- 'मैं महिला क्रिकेट में...', लड़के से लड़की बनीं Anaya Bangar ने ICC और BCCI से की खास डिमांड; VIDEO वायरल