Virat Kohli के तेजतर्रार अर्धशतक पर खुशी से झूम उठी पत्नी Anushka Sharma, फ्लाइंग किस वाला Video हुआ सुपरहिट
विराट कोहली ने फाइनल में धमाकेदार पारी खेलकर आरसीबी को लगातार दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बनाया। कोहली के अर्धशतक पर पत्नी अनुष्का शर्मा ने फ्लाइंग किस ...और पढ़ें

अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को फ्लाइंग किस दी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगातार दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बनाया। कोहली ने रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ नाबाद 75 रन की पारी खेली, जिसकी मदद से आरसीबी ने अपने खिताब की रक्षा की।
विराट कोहली ने छक्का जड़कर आरसीबी की जीत पर मुहर लगाई। उन्होंने 42 गेंदों में 9 चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 75 रन बनाए। उनकी पारी के दम पर आरसीबी ने गुजरात को 12 गेंदें शेष रहते पांच विकेट से मात दी। कोहली ने यह पारी खेलकर अपने 'चेस मास्टर' के तमगे को बखूबी साबित किया।
अनुष्का की फ्लाइंग किस
विराट कोहली ने फाइनल में जैसे ही अपना अर्धशतक पूरा किया तो पूरा स्टेडियम जोश से गूंज उठा। विराट कोहली की पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी स्टैंड्स में मौजूद थी, जिन्होंने झूमकर अपनी खुशी का इजहार किया। इसके साथ ही अनुष्का ने अपने पति को फ्लाइंग किस भी दी। अनुष्का के विराट को फ्लाइंग किस देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
मैच का हाल
याद दिला दें कि आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने कोहली की शानदार पारी के दम पर 18 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्स हासिल किया।
आरसीबी स्पेशल क्लब में शामिल
आरसीबी ने अपने खिताब की रक्षा करके मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के स्पेशल क्लब में जगह बनाई। ये तीनों टीमें अपने खिताब की रक्षा करने में कामयाब रही। सीएसके ने 2010 में खिताब जीता और फिर 2011 में इसकी रक्षा की। मुंबई इंडियंस ने 2019 में खिताब जीता और 2020 में इसकी रक्षा की। अब आरसीबी भी इस क्लब में शामिल हो गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।