PBKS vs LSG: Arshdeep Singh को प्रीति जिंटा ने लगाया गले, पंजाबी पेसर के रिएक्शन ने मचाई सनसनी- Video
पंजाब किंग्स का आईपीएल 2026 में अजेय अभियान जारी है। पंजाब की सह-मालकिन प्रीति जिंटा ने तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को गले लगाया। इस पल का वीडियो वायरल ...और पढ़ें
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट और बॉलीवुड का कनेक्शन काफी पुराना और गहरा है। आपको किसी क्रिकेटर से पता चल जाएगा कि वो बॉलीवुड का कितना बड़ा दीवाना है। इसी प्रकार बॉलीवुड एक्टर या एक्ट्रेस से पता चलेगा कि वो क्रिकेट को कितना पसंद करता है। दोनों ही एक-दूसरे की तारीफ करने के साथ-साथ फैन मोमेंट को भी एंजॉय करते हुए नजर आते हैं।
ऐसा ही एक पल रविवार रात पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच मुकाबले के बाद देखने को मिला। पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा ने मैदान पर तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को गले लगाया। अर्शदीप सिंह इसके बाद डांस करके फैन की तरह जश्न मनाने लगे। ऐसा लगा मानो एक लड़के का फिल्म एक्ट्रेस प्रीति जिंटा से मिलने का सपना साकार हो गया हो।
छा गया सरदार का वीडियो...
अर्शदीप सिंह का रिएक्शन देख लखनऊ सुपरजायंट्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। जब अर्शदीप सिंह बॉलीवुड एक्ट्रेस से गले मिलने के बाद जश्न मनाने लगे और डांस करने लगे तो उन्हें देख सभी हंसने लगे। पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज के सेलिब्रेशन का अंदाज फैंस को खूब भा रहा है और यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।
Arshdeep Singh celebrating like he won everything in life after getting a hug from Preity Zinta 😭pic.twitter.com/AsupI4MJKr
— Suraj Kumar (@Surajcktlvr) April 20, 2026
पंजाब का धांसू प्रदर्शन
मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स ने रविवार को मुल्लांपुर में अपने आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। पंजाब ने लखनऊ के खिलाफ 20 ओवर में 254/7 का स्कोर खड़ा किया। पंजाब को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में प्रियांश आर्य (93) और कूपर कोनोली (87) ने अहम योगदान दिया।
255 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 200 रन बना सकी। पंजाब की टीम लगातार पांचवीं जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर जमी हुई है। वहीं, लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम आठवें स्थान पर खिसक गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।