Asia Cup 2025: शेड्यूल, स्क्वॉड से लेकर ग्रुप तक; एक क्लिक में पाएं एशिया कप से जुड़ी A To Z अपडेट
एशिया कप 2025 की 9 सितंबर से शुरुआत होगी और फाइनल मुकाबला 28 को खेला जाएगा। टूर्नामेंट में 8 टीमें टकराएंगी। इन टीमों को 4-4 के 2 ग्रुप में बांटा गया है। भारत और पाकिस्तान टीम एक ही ग्रुप में है। एशिया कप 2025 टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। इससे सभी टीम 2026 में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी भी करेंगी।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशिया कप 2025 की उल्टी गिनती जारी है। 9 सितंबर से टूर्नामेंट का आगाज होगा और फाइनल मुकाबला 28 को खेला जाएगा। इस दौरान 8 टीमों के बीच खिताब के लिए टक्कर होगी। सभी टीमों को 4-4 के 2 ग्रुप में बांटा गया है। भारत और पाकिस्तान टीम एक ही ग्रुप में है। एशिया कप 2025 टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। इससे सभी टीम 2026 में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी भी करेंगी।
मंगलवार को एशिया कप 2025 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान हुआ। मैन इन ब्लू एशिया कप की सबसे सफल टीम है। 16 में से 8 खिताब भारत के नाम हैं। वहीं श्रीलंका ने 6 तो पाकिस्तान टीम ने 2 बार एशिया कप की ट्रॉफी उठाई है। आइए एशिया कप 2025 के शेड्यूल, स्क्वॉड से लेकर ग्रुप तक के बारे में जानते हैं।
दोनों ग्रुप इस प्रकार हैं
- ग्रुप ए: भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान।
- ग्रुप बी: श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग।
एशिया कप में भारत का शेड्यूल
- 10 सितंबर, भारत बनाम यूएई
- 14 सितंबर, भारत बनाम पाकिस्तान
- 19 सितंबर, भारत बनाम ओमान
एशिया कप 2025 का शेड्यूल
- 9 सितंबर: अफगानिस्तान बनाम हांगकांग
- 10 सितंबर: भारत बनाम यूएई
- 11 सितंबर: बांग्लादेश बनाम हांगकांग
- 12 सितंबर: पाकिस्तान बनाम ओमान
- 13 सितंबर: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका
- 14 सितंबर: भारत बनाम पाकिस्तान
- 15 सितंबर: यूएई बनाम ओमान
- 15 सितंबर: श्रीलंका बनाम हांगकांग
- 16 सितंबर: बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान
- 17 सितंबर: पाकिस्तान बनाम यूएई
- 18 सितंबर: श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान
- 19 सितंबर: भारत बनाम ओमान
सुपर फोर का शेड्यूल
- 20 सितंबर, B1 बनाम B2
- 21 सितंबर, A1 बनाम A2 (संभावित भारत बनाम पाक)
- 23 सितंबर, A2 बनाम B1
- 24 सितंबर, A1 बनाम B2
- 25 सितंबर, A2 बनाम B2
- 26 सितंबर, A1 बनाम B1
- 28 सितंबर, फाइनल
भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह।
स्टैंडबाय प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, रियान पराग और यशस्वी जायसवाल।
पाकिस्तान टीम
सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी, सुफियान मोकिम।
- अफगानिस्तान: टीम का एलान अभी बाकी है।
बांग्लादेश की टीम-
लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हृदोय, जेकर अली अनिक, शमीम हुसैन, काजी नुरुल हसन सोहन, शक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, शैफ उद्दीन
स्टैंडबाय (केवल एशिया कप के लिए): सौम्या सरकार, मेहदी हसन मिराज, तनवीर इस्लाम, हसन महमूद
हांगकांग की टीम
यासिम मुर्तजा (कप्तान), बाबर हयात (उप-कप्तान), जीशान अली (विकेटकीपर), नियाजाकत खान मोहम्मद, नसरुल्ला राणा, मार्टिन कोएट्जी, अंशुमान रथ, एहसान खान, कल्हान मार्क चल्लू, आयुष आशीष शुक्ला, मोहम्मद ऐजाज खान, अतीक उल रहमान इकबाल, किंचित शाह, आदिल महमूद, अनस खान, हारून मोहम्मद अरशद, अली-हसन, शाहिद वासिफ (विकेटकीपर), गजनफर मोहम्मद, मोहम्मद वहीद।
- ओमान: टीम का एलान अभी बाकी है।
- श्रीलंका: टीम का एलान अभी बाकी है।
- संयुक्त अरब अमीरात: टीम का एलान अभी बाकी है।
यह भी पढ़ें- Asia Cup 2025 में पानी पिलाते रह जाएंगे ये 4 भारतीय प्लेयर! इस प्लेइंग 11 के साथ उतर सकती है टीम इंडिया
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।