Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026 से बाहर हुए Ayush Mhatre, CSK में उनकी जगह लेने के लिए ये 5 धाकड़ प्लेयर्स हैं सबसे बड़े दावेदार

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 04:31 PM (IST)

    चेन्नई सुपर किंग्स के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज आयुष म्हात्रे बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के कारण आईपीएल 2026 के बचे हुए मैचों से बाहर हो गए हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    आयुष ने बनाए 201 रन।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज आयुष म्हात्रे 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के कारण आईपीएल 2026 के बचे हुए मैचों से बाहर हो गए हैं। मौजूदा सीजन में चोट ने चेन्‍नई की टेंशन बढ़ा रखी है।

    पूर्व कप्‍तान एमएस धोनी पिंडली में खिंचाव से परेशान हैं। तेज गेंदबाज खलील अहमद ग्रेड 2 क्वाड्रिसेप्स टियर के कारण बाहर हो गए हैं। इससे पहले नाथन एलिस बाहर हो गए थे। चेन्‍नई ने मौजूदा सीजन में खेले 6 में से 2 मैच ही जीते हैं। ऐसे में उनकी आगे की डगर कठिन हो गई है। टीम को जल्द से जल्द नए खिलाड़ियों की तलाश करनी होगी। ऐसे में 5 प्‍लेयर हैं जो आयुष म्हात्रे की जगह ले सकते हैं।

     

     

     

    दीपक हुड्डा

    दीपक हुड्डा आईपीएल 2026 से पहले हुए मिनी ऑक्‍शन में अनसोल्ड रहे थे। वह सीएसके के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। पिछले सीजन वह इसी फ्रेंचाइजी का हिस्‍सा थे। उनके पास लीग में खेलने का अच्‍छा अनुभव है।

    स्वास्तिक चिकारा

    उत्तर प्रदेश के दाएं हाथ के ओपनर स्वास्तिक चिकारा एक मजबूत दावेदार हैं। पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाने वाले चिकारा आयुष की जगह ले सकते हैं। मार्च 2026 में चिकारा ने अयोध्या प्रीमियर लीग में गोमती थंडर के लिए सिर्फ 69 गेंदों में नाबाद 195 रन बनाए। वह पिछले सीजन आरसीबी का हिस्‍सा थे। हालांकि, उन्‍हें कोई भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।

    अथर्व तायडे

    अथर्व तायडे आईपीएल 2026 की नीलामी में अनसोल्ड रहे। विदर्भ के कप्तान ने हाल ही में अपनी टीम को विजय हजारे ट्रॉफी का पहला खिताब दिलाया। उन्होंने सौराष्ट्र के खिलाफ फाइनल में 128 रनों की मैच-विनिंग पारी खेली थी। पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पहले खेल चुके तायडे चेन्‍नई में शामिल हो सकते हैं।

    मनन वोहरा

    अनुभवी टॉप ऑर्डर बल्लेबाज मनन वोहरा 2026 की नीलामी में अनसोल्ड रहे। मौजूदा आईपीएल सीजन में न खेलने के बावजूद वोहरा चंडीगढ़ के कप्तान के रूप में भारतीय घरेलू क्रिकेट में काफी सक्रिय हैं। वह टॉप ऑर्डर में चेन्‍नई की बल्‍लेबाजी को मजबूती दे सकते हैं।

    यश ढुल

    यश ढुल भी पिछले साल के अंत में हुई नीलामी में अनसोल्‍ड रहे थे। उन्होंने 2024 में हुई एक बड़ी हार्ट सर्जरी के बाद शानदार फॉर्म में वापसी की है। घरेलू क्रिकेट में एक बेहतरीन खिलाड़ी ढुल आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्‍सा रह चुके हैं। उन्‍होंने लीग के 4 मैच में सिर्फ 16 रन ही बनाए हैं।

    यह भी पढ़ें- CSK खेमे में मची खलबली, IPL 2026 के बीच टीम का टॉप स्कोरर हुआ पूरे सीजन से बाहर

    यह भी पढ़ें- CSK ने आयुष म्हात्रे के साथ जो किया वो भारतीय दिग्गज को नहीं आया रास, दे डाली नसीहत