CSK खेमे में मची खलबली, IPL 2026 के बीच टीम का टॉप स्कोरर हुआ पूरे सीजन से बाहर
आईपीएल 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। मौजूदा सीजन में चेन्नई के लिए अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बैटर लीग के 19वें सीजन से ब ...और पढ़ें
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। मौजूदा सीजन में चेन्नई के लिए अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बैटर लीग के 19वें सीजन से बाहर हो गया है।
शानदार फॉर्म में चल रहे युवा खिलाड़ी आयुष म्हात्रे बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण बचा हुआ सीजन नहीं खेल पाएंगे। चेन्नई के लिए यह बुरी खबर है, क्योंकि टॉप ऑर्डर में आयुष कमाल की बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने 6 मैच की 6 पारियों में अब तक 33.50 की औसत और 177.88 की स्ट्राइक रेट से 201 रन बनाए थे।
फ्रेंचाइजी ने दी जानकारी
सीएसके ने अपने बयान में कहा, "18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी करते समय बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के कारण आयुष म्हात्रे आईपीएल 2026 के शेष मैचों से बाहर हो गए हैं। आयुष को चोट से उबरने में 6-12 सप्ताह का समय लगेगा।"
इससे पहले खलील अहमद भी चोट के कारण इस सीजन से बाहर हो गए थे। वहीं पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चोट से जूझ रहे हैं और पहले 6 मैच नहीं खेले हैं। 19वें सीजन की शुरुआत से पहले ही नाथन एलिस बाहर हो गए थे, उनके रिप्लेसमेंट के रूप में स्पेंसर जॉनसन फ्रेंचाइजी से जुड़े थे।
Official Announcement
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 21, 2026
Ayush Mhatre has been ruled out of the remainder of IPL 2026 due to a left hamstring injury sustained while batting during the match against Sunrisers Hyderabad on April 18.
Ayush's injury will require a rehabilitation period of 6-12 weeks.
We wish Ayush… pic.twitter.com/7bGrFvqjY9
चेन्नई ने जीते 2 मैच
19वें सीजन में चेन्नई अब तक फीकी रही है। फ्रेंचाइजी ने 6 में से 2 मैच ही जीते हैं। 4 अंकों के साथ टीम प्वाइंट्स टेबल में 8वें पायदान पर है। प्ले-ऑफ की रेस में बने रहने के लिए उन्हें अब फूंक-फूंककर कदम रखना होगा। 23 अप्रैल को चेन्नई का सामना मुंबई इंडियंस से और 26 अप्रैल को गुजरात टाइटंस से होगा।
कैसे चोटिल हुए म्हात्रे
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई की पारी के दौरान म्हात्रे को चोट लगी। वह 3 नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे और बेहतरीन फॉर्म में दिख रहे थे। उन्होंने महज 12 गेंदों में 30 रन बनाकर गेंदबाजों पर दबाव बढ़ा दिया। हालांकि, दूसरा रन लेते समय अचानक उन्हें अपनी हैमस्ट्रिंग में दर्द महसूस हुआ और वह रुक गए। फिजियो तुरंत मैदान पर पहुंचे और म्हात्रे को मैदान पर ही इलाज दिया।
ठीक से चल-फिर न पाने के बावजूद आयुष बल्लेबाजी करते रहे और विकेटों के बीच लंगड़ाते रहे। स्थिति तब और भी चिंताजनक हो गई जब उन्होंने तेजी से सिंगल लेने की कोशिश की और रन-आउट होने का जोखिम उठाया।
उनकी चोट के मैनेजमेंट पर भी सवाल उठ रहे हैं। भारत और सीएसके के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन समेत कई लोगों ने म्हात्रे को स्पष्ट रूप से असहज होने के बावजूद बल्लेबाजी जारी रखने देने के फैसले की आलोचना की, उनका मानना था कि इससे स्थिति और बिगड़ सकती थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।