शाहीन अफरीदी ने पकड़ा अच्छा कैच पर वाहवाही लूट ले गए Babar Azam, पाक क्रिकेटर्स की सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ
पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत में अपनी शानदार फील्डिंग का नमूना पेश किया। बाबर आजम ने शाहीन अफरीदी के साथ रिले कैच पूरा करके सोशल मीडिय ...और पढ़ें
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अधिकांश आपने देखा होगा कि यूजर्स ने पाकिस्तान टीम की फील्डिंग का जमकर मजाक उड़ाया। मगर बाबर आजम और शाहीन अफरीदी की जोड़ी ने शनिवार को इस छवि को बदलने का काम किया।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के उद्घाटन मुकाबले में बाबर आजम और शाहीन अफरीदी की जोड़ी ने शानदार रिले कैच पूरा किया, जिसके कारण पाकिस्तान की फील्डिंग की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। जी हां, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच कोलंबो में खेले गए मुकाबले के दौरान ऐसा देखने को मिला।
बेहतरीन तालमेल देखने को मिला
सिंहलिस स्पोर्ट्स क्लब पर नीदरलैंड्स की पारी के चौथे ओवर में ओपनर माइकल लेविट ने मोहम्मद नवाज की गेंद पर हवाई शॉट खेला। ओवर की यह दूसरी गेंद थी और लगा कि गेंद सीमा रेखा के पार जाएगी। मगर बाउंड्री लाइन पर मुस्तैद बाबर आजम ने गेंद लपकी और हवा में उछलकर गेंद को अंदर की तरफ थ्रो किया। मिड ऑन से दौड़कर आ रहे शाहीन अफरीदी ने आसानी से कैच लपका।
इस तरह पाकिस्तान को दिन की दूसरी सफलता मिली। यह कैच बेशक शाहीन अफरीदी के खाते में जुड़ा, लेकिन वाहवाही बाबर आजम लूट ले गए। सोशल मीडिया पर इस कैच का वीडियो वायरल हो गया है।
A solid relay catch!
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 7, 2026
Babar Azam & Shaheen Afridi produce a great relay catch at the boundary!
ICC Men's #T20WorldCup | #PAKvNED | LIVE NOW 👉 https://t.co/GKcXaJHm9F pic.twitter.com/Anou9KM88n
क्या सही था बाबर-शाहीन का कैच
बाबर आजम और शाहीन अफरीदी ने बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए कैच जरूर पूरा किया, लेकिन कई फैंस के मन में सवाल उठा कि यह वाकई कानूनी कैच था? 2025 राइजिंग स्टार्स एशिया कप के दौरान भारतीय फील्डर्स नेहल वाधेरा और नमन धीर ने पाकिस्तान शाहीन्स के माज सदाकट का इसी तरह रिले कैच लपका था। तब थर्ड अंपायर ने नॉट आउट फैसला देकर दर्शकों को चौंका दिया था।
तब विवादित 2025 एमसीसी लॉ का हवाला दिया गया, जिसमें खिलाड़ी गेंद को रिलीज करने के बाद बाउंड्री के बाहर खड़ा हुआ। इस फैसले की कड़ी निंदा हुई थी। अंपायर की गलती सबके सामने आई थी। बहरहाल, बाबर का कैच नियमों के अंतर्गत रहा और यह बिलकुल जायज माना गया।
पाक फील्डिंग शानदार
नीदरलैंड्स के खिलाफ फील्डिंग में पाकिस्तानी क्रिकेटर्स का जलवा रहा। डच पारी के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने कुल 9 कैच लपके। पाकिस्तान की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज सलमान मिर्जा रहे, जिन्होंने तीन विकेट झटके। मोहम्मद नवाज, अबरार अहमद और सैम अय्यूब को दो-दो विकेट मिले। शाहीन अफरीदी के खाते में एक विकेट आया। नीदरलैंड्स की पारी 19.5 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट हुई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।