Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अंडर-19 वर्ल्‍ड कप चैंपियन भारतीय टीम पर रुपयों की बारिश, BCCI ने खोला करोड़ों का खजाना

    Updated: Sat, 07 Feb 2026 01:28 PM (IST)

    बीसीसीआई ने भारतीय अंडर-19 वर्ल्‍ड कप चैंपियन टीम को 7.5 करोड़ रुपये की ईनामी राशि देने की घोषणा की है। आयुष म्‍हात्रे के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम ने ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    ट्रॉफी के साथ विजेता भारतीय टीम

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय टीम ने शुक्रवार को रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 वर्ल्‍ड कप खिताब जीता। आयुष म्‍हात्रे के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम ने हरारे में खिताबी मुकाबले में इंग्‍लैंड को 100 रन से मात देकर ट्रॉफी अपने नाम की।

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अंडर-19 वर्ल्‍ड कप चैंपियन टीम की खुशियों में इजाफा करते हुए 7.5 करोड़ रुपये ईनामी राशि की घोषणा की। बीसीसीआई सचिव देवजित साइकिया ने टीम के बेहतरीन प्रदर्शन की तारीफ करते हुए ईनामी राशि की घोषणा की।

    बीसीसीआई सचिव ने क्‍या कहा

    भारत के खिताब जीतने के बाद साइकिया ने कहा कि बोर्ड को गर्व है कि किस तरह युवा टीम ने बड़े मंच पर दबाव में रहते हुए शानदार प्रदर्शन किया।

    पूरे देश और बीसीसीआई को अपनी अंडर-19 टीम पर अंडर-19 वर्ल्‍ड कप 2026 जीतने के लिए गर्व है। हमारी टीम ने फाइनल में जिस तरह इंग्‍लैंड को हराया और पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही। हम सभी को गर्व है। बीसीसीआई टीम को 7.5 करोड़ रुपये का नकद पुरस्‍कार देगी।

    -

    देवजित साइकिया, बीसीसीआई सचिव

    फाइनल में वैभव का तूफान

    भारतीय टीम को फाइनल मुकाबले में पहले बल्‍लेबाजी का न्‍योता मिला। वैभव सूर्यवंशी ने एकतरफा पारी खेलकर इंग्‍लैंड के गेंदबाजों का दम निकाल दिया। बाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने केवल 80 गेंदों में 175 रन की तूफानी पारी खेली। इस ऐतिहासिक पारी में उन्‍होंने 15 चौके और 15 छक्‍के जड़े। वैभव की पारी के दम पर भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 411 रन का हिमालयीन स्‍कोर बनाया।

    इंग्‍लैंड ने जवाबी हमला बोला, लेकिन नियमित अंतराल में विकेट गंवाए। इसका नतीजा रहा कि इंग्लिश टीम 311 रन पर ऑलआउट हो गई और भारत ने 100 रन से मैच जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया। वैभव सूर्यवंशी को बेहतरीन पारी के लिए प्‍लेयर ऑफ द मैच और प्‍लेयर ऑफ द टूर्नामेंट दोनों खिताबों से सम्‍मानित किया गया।

    यह भी पढ़ें: BCCI के चाहने के बावजूद भारतीय टीम के लिए आखिर क्‍यों डेब्‍यू नहीं कर सकते Vaibhav Suryavanshi? ये है जवाब

    यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की पारी ने भारत को छठी बार दिलाया अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब, इससे पहले कब-कब चैंपियन बनी टीम इंडिया; देखें पूरी लिस्ट