IPL 2026 में पसरा मातम, मुंबई के होटल में BCCI इंजीनियर का शव मिलने से मचा हड़कंप
BCCI Broadcast Engineer Ian Williams Langford Dies: आईपीएल 2026 के ब्रॉडकास्ट से जुड़े 76 साल के ब्रिटिश नागरिक इयान विलियम्स लैंगफोर्ड की मौत हो गई ह ...और पढ़ें
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के बीच एक बुरी खबर सामने आई है, जिससे क्रिकेट जगत में हड़कंप मच गया है। आईपीएल मैचों के लिए बीसीसीआई के साथ ब्रॉडकास्ट इंजीनियर के रूप में काम कर रहे एक ब्रिटिश नागरिक की मौत हो गई है।
मृतक की पहचान इयान विलियम्स लैंगफोर्ड (BCCI Broadcast Engineer Ian Williams Langford Death) के तौर पर हुई है, जिन्हें मुंबई के ट्राइडेंट होटल में उनके कमरे में मृत पाया गया। जानकारी के अनुसार, 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच मैच खत्म होने के बाद इयान अपने कमरे (नंबर 2715) में वापस आए थे और 30 मार्च को उन्हें मृत पाया गया।
BCCI ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की हुई मौत
दरअसल, इयान विलियम्स लैंगफोर्ड 24 मार्च से आईपीएल कवर करने के लिए मुंबई के होटल में रुके हुए थे। 29 मार्च को एमआई बनाम केकेआर मैच खत्म होने के बाद वो अपने कमरे में लौट आए। वो मुंबई के होटल के कमरा नंबर 2715 में ठहरे थे।
30 मार्च को जब होटल के रिसेप्शनिस्ट ने उनके कमरे पर फोन किया तो उन्हें कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद होटल के स्टाफ को उनके कमरे में चेक करने के लिए भेजा गया। स्टाफ ने इयान के कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला तो उसने मास्टर चाबी से कमरे का दरवाजा खोला और फिर जो दिखा उसके बाद उनकी आंखें फटी की फटी रह गई।
इयान लैंगफोर्ड का शव फर्श पर पड़ा था। होटल के डॉक्टर ने इयान की आकर जांच की, जिसने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनकी मौत को लेकर मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। मामले की पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। अभी ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उनकी मौत हुई कैसे और उनके साथ कमरे में हुआ क्या था?
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।