Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आईपीएल के आखिरी दो मैचों से पहले BCCI ने लागू किया नया नियम, चश्मों से जुड़ा है मामला

    Updated: Fri, 29 May 2026 12:24 PM (IST)

    बीसीसीआई ने आईपीएल के आखिरी दो मैचों से पहले खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों के लिए स्मार्ट चश्मे पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह निर्णय भ्रष्टाचार विर ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    बीसीसीआई ने आईपीएल में लागू किया नया नियम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल-2026 खत्म होने में अब दो ही मैच बचे हैं। इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस लीग में एक नया नियम लागू कर दिया है। बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट ने खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों को स्मार्ट चश्में पहनने से मना कर दिया है।

    इसके पीछे तर्क देते हुए बताया गया है कि इस तरह के चश्मों से मोबाइल डेटा और वाई-फाई के इस्तेमाल से लाइव स्ट्रीमिंग, वीडियो कॉल हो सकती है। फ्रेंचाइजियों को जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि कुछ कंपनियां स्मार्ट सनग्लासेस खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को बेच रही हैं और मार्केटिंग करा रही हैं।

    जमा करने के दिए निर्देश

    भारतीय बोर्ड ने एडवाइजरी में लिखा है, "इस बात पर ध्यान दीजिए कि इस तरह की डिवाइस में मोबाइल डेटा और वाई-फाई के इस्तेमाल से लाइव स्ट्रीमिंग, टेक्स्ट मैसेज भेजना और रिसीव करना, ऑडियो और वीडियो कॉल करने जैसे फीचर मौजूद रहते हैं। इसलिए पीएमओए के पैमानों के मुताबिक, इस तरह के चश्मों को ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस के तौर पर पहचाना गया है। इसलिए ये बताना जरूरी है कि इस तरह के स्मार्ट ग्लासेस का खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों के पास होना वर्जित है।"

    बीसीसीआई ने खिलाड़ियों और अधिकारियों से कहा है कि वह पीमओए एरिया में जाने से पहले इस तरह के चश्मों को जमा कराएं नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बयान में लिखा है, "सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को ये निर्देश दिया जाता है कि वह मैच के दिन पीएमओए में जाने से पहले सुरक्षा अधिकारी के पास इस तरह के चश्में अपने मोबाइल फोन और स्मार्टवॉच के साथ जमा कराएं।"

    खबरें और भी

    बिगड़े कई मामले

    आईपीएल में इस सीजन कई बार नियमों के उल्लंघन की बात सामने आई है। राजस्थान रॉयल्स के रोमी भिंडर को डग आउट में मोबइल फोन यूज करने पर जुर्माना लगाया गया था। बोर्ड ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के कमरों में मेहमानों को आने से भी मना कर दिया है।

    यह भी पढ़ें- भविष्य में दो भाग में हो सकता है IPL, चेयरमैन ने इंडियन प्रीमियर लीग के लिए दो विंडो की संभावना जताई

    यह भी पढ़ें- IND vs AFG: 'फोन उठाओ और यशस्‍वी जायसवाल से माफी मांगो', पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने सेलेक्‍टर्स पर जमकर निकाली भड़ास