'अभी बच्चा है वो', BCCI ने वैभव सूर्यवंशी के सेलेक्शन के बाद माता-पिता से की खास अपील
इंडिया-ए और सीनियर टीम इंडिया में जगह बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता से बीसीसीआई ने खास अपील की है। ये अपील उन्होंने उनकी उम्र को देखते हुए की ...और पढ़ें
-1780815409086_m.webp)
वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम इंडिया में जगह

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाने वाले 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता से बीसीसीआई ने एक खास अपील की है। वैभव को आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के साथ-साथ एशियन गेम्स के लिए भी भारत की टी20 टीम में चुना गया है। इसके अलावा वह इंडिया-ए टीम का भी हिस्सा बने हैं जो श्रीलंका के दौरे पर जाएगी।
वैभव ने बीते दो साल में जिस तरह की बल्लेबाजी की है उसे देखते हुए सेलेक्टर्स ने उन्हें मौका दिया है। हाल ही में खत्म हुए आईपीएल-2026 में वैभव ने 16 मैचों में 776 रन ठोके थे और वह सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। इसी का ईनाम उन्हें मिला है।
माता-पिता से अपील
बीसीसीआई ने वैभव के माता-पिता से अपील की है कि वह श्रीलंका दौरे के अलावा इंग्लैंड और आयरलैंड में भी उनके साथ जाएं। इसका कारण ये है कि वैभव की उम्र इस समय ज्यादा नहीं है।
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकेया ने अंग्रेजी अखबार हिन्दुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा, "वह श्रीलंका जाने वाली इंडिया-ए टीम में भी चुने गए हैं। इस समय वह बच्चे हैं, अभी भी नाबालिग हैं। वह पुरुष टीम के साथ जाएंगे जो सभी बालिग हैं। इसलिए हमने उनके माता-पिता या उनके परिवार में से किसी को उनके साथ श्रीलंका भेजने की अपील की है।"
बीसीसीआई देगा साथ
बीसीसीआई सचिव ने कहा कि अगर उनके परिवार में से कोई इंग्लैंड भी जाना चाहेगा तो बीसीसीआई उनका साथ देगा। सचिव ने कहा, "हम उनके माता-पिता से अपील करेंगे। अगर वह जाना चाहते हैं तो जा सकते हैं। उनके पिता कल उनके साथ श्रीलंका जा रहे हैं। ये हमारी सोच है। इसके बाद उनके परिवार में से कोई इंग्लैंड जाना चाहेगा तो बीसीसीआई उनका साथ देगा क्योंकि वह इस समय बच्चे हैं। उन्हें सीनियर खिलाड़ियों के साथ घुलने-मिलने में समय लगेगा। इसलिए हम उनकी मदद कर रहे हैं।"
खबरें और भी
सचिव ने कहा, "हम माता-पिता को आमतौर पर भेजते नहीं हैं, लेकिन वह सिर्फ 15 साल के हैं तो हम चाहते हैं कि वह सहज महसूस करें।"
यह भी पढ़ें- 'बड़े भाई की तरह बात की, सपना पूरा हो गया...', Vaibhav Suryavanshi ने कोहली से मिली सीख पर खुलकर की बात
यह भी पढ़ें- T20 क्रिकेट में श्रेयस युग की शुरुआत, पाकिस्तान फैक्टर की वजह से एशियन गेम्स के लिए चुना गया मजबूत स्क्वाड