BCCI की ईनामी राशि 131 करोड़ रुपये का भारतीय खिलाड़ियों में कैसे होगा बंटवारा? प्लेयर के खाते मोटी रकम से भर जाएंगे
भारत के टी20 चैंपियन बनने पर बीसीसीआई ने 131 करोड़ रुपए की ईनामी राशि का एलान किया। अब इसके बंटवारे को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। ...और पढ़ें

भारतीय क्रिकेट टीम
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने पर टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ रुपए की ईनामी राशि का एलान किया है। इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने पर बीसीसीआई ने टीम को 125 करोड़ रुपए देने का एलान किया था और इस बार अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ डाला है। बीसीसीआई द्वारा एलान की गई राशि को खिलाड़ी, कोच और अन्य सहायक कर्मचारियों में बांटी जाएगी।
131 करोड़ की राशि में से किसे कितने रुपए मिलने वाले हैं, इसकी जानकारी सामने आई है। बता दें कि भारत ने रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम ने न्यूजीलैंड को फाइनल मुकाबले में 96 रनों से हराया और टी20 विश्व कप तीसरी बार अपने नाम किया। अब बीसीसीआई के द्वारा एलान की गई राशि को कैसे बांटा जाएगा ये कंफर्म हो गया है।
किसे मिलेंगे कितने रुपए?
बीसीसीआई ने इस बात की पूरी जानकारी नहीं दी है कि राशि का बंटवारा कैसे किया जाएगा। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबित रुपयों को पद के अनुसार बांटा जाएगा। यानी कप्तान, हेड कोच, खिलाड़ियों और अन्य कोच को अलग-अलग राशि दी जा सकती है। इसकी पूरी जानकारी जल्द ही सामने आने की उम्मीद है।
ICC से मिली प्राइज मनी
भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद मालामाल हो गई है। बीसीसीआई के एलान से पहले टीम इंडिया को आईसीसी द्वारा प्राइज मनी मिल चुकी है। भारतीय टीम को आईसीसी की तरफ से लगभग 23 लाख अमेरिकी डॉलर मिलेंगे। भारतीय रुपयों में इसकी कीमत लगभग 21.5 करोड़ रुपए है।
BCCI और सचिव देवजीत सैकिया ने दी बधाई
भारतीय टीम की जीत के बाद बधाई देते हुए बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा, बोर्ड इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खिलाड़ियों, सहायक कर्मचारियों और सेलेक्टर्स को बधाई देता है। हम भविष्य में उनकी निरंतर सफलता की कामना करते हैं।" बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, मैं टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जीतने पर बधाई देता हूं। हम यही चाहते हैं कि वे आगे भी चाहते हैं कि वे सफल हों।"
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।