Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विराट कोहली-गौतम गंभीर के बीच सब ठीक नहीं? T20 World Cup 2026 के दौरान BCCI सचिव का बड़ा खुलासा

    Updated: Sun, 08 Feb 2026 11:22 PM (IST)

    टी20 विश्‍व कप 2026 के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने विराट कोहली और मुख्य कोच गौतम गंभीर के बीच संबंधों पर बात की। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    कोहली-गंभीर के संबंधों पर होती है बात।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम इन दिनों टी20 विश्‍व कप 2026 खेलने में व्‍यस्‍त है। इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने विराट कोहली और मुख्य कोच गौतम गंभीर के बीच संबंधों पर बात की।

    पिछले कुछ महीनों से कई रिपोर्टों में दावा किया गया है कि गंभीर और कोहली के बीच अच्‍छे संबंध नहीं हैं। ऐसी अटकलें हैं कि टीम प्रबंधन वनडे विश्व कप 2027 को ध्यान में रखते हुए सीनियर बल्लेबाज की जगह युवा खिलाड़ी को मौका देने का विचार कर रहा है।

    मैंने उन्हें कभी लड़ते नहीं देखा

    इंडिया टुडे पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान सैकिया ने कहा, "मैंने उन्हें कभी लड़ते नहीं देखा। उनके बीच बहुत अच्छे और सौहार्दपूर्ण संबंध हैं, क्योंकि जब वे देश का प्रतिनिधित्व करते हैं तो मैं उनके साथ होता हूं।" भारतीय टीम में हाल ही के समय में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। शुभमन गिल को टेस्‍ट और फिर वनडे की कप्‍तानी सौंपी गई। उन्‍होंने रोहित शर्मा की जगह ली।

    विश्‍व कप खेलना अभी तय नहीं

    चीफ सेलेक्‍टर अजीत अगरकर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही अगले वनडे विश्व कप में खेलने को लेकर नॉन कमिटेड हैं। अटकलों के बावजूद रोहित-विराट ने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 खेली और खुद को साबित किया। दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में दोनों बल्लेबाज शानदार फॉर्म में भी नजर आए।

    सैकिया ने बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट द्वारा विराट कोहली को टीम से बाहर करने की कोशिशों से जुड़ी अफवाहों पर भी बात की। बीसीसीआई सचिव ने कहा कि कोई भी प्राधिकरण कोहली जैसे कद के खिलाड़ी को उनके करियर से संबंधित फैसले लेने के लिए मजबूर नहीं कर सकता। उन्होंने कहा, "कोई भी विराट कोहली जैसे कद के खिलाड़ी को बदलने या कोई फैसला लेने के लिए मजबूर नहीं कर सकता।"

    विराट का बल्‍ला चल रहा

    कोहली पिछले कुछ महीनों से शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने अपनी पिछली सात वनडे पारियों में 616 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 123.2 और स्ट्राइक रेट 108.64 रही है। पिछले 7 मैच में कोहली ने 3 शतक और 3 अर्धशतक लगाए है। पूर्व भारतीय कप्तान जुलाई 2026 में इंग्लैंड दौरे पर होने वाली वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे।

    यह भी पढ़ें- India vs USA: कप्तान Suryakumar Yadav ने रचा इतिहास, टी-20 वर्ल्ड के पहले मैच में ही तोड़ा कोहली का 'विराट' रिकॉर्ड

    यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा-विराट कोहली का डिमोशन; शुभमन गिल, बुमराह और जडेजा को BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के ग्रुप-ए में जगह