Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन को नाइटक्लब विवाद में मिली क्लीन चिट, तीसरे टेस्ट में वापसी हुई तय

    Updated: Mon, 22 Jun 2026 10:48 PM (IST)

    बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन ने कथित तौर पर नाइटक्लब में हाथापाई की थी। उसके बाद अब उन्हें क्लीन चिट दे दी गई है और तीसरे मुकाबले में खेलते हुए दिखाई दें ...और पढ़ें

    बेन स्टोक्स

    बेन स्टोक्स

    HighLights

    1. बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन का नाइटक्लब विवाद

    2. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में वापसी तय

    3. जांच के बाद दोनों को मिली क्लीन चिट

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में जीत के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन पर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के नियम तोड़ने के आरोप लगे थे। पहला मैच समाप्त होने के बाद दोनों खिलाड़ी एक नाइटक्लब में गए थे, जहां उन्होंने कथित तौर पर किसी से लड़ाई की थी। इसके बाद ईसीबी ने दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी थी।

    बोर्ड ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दूसरे टेस्ट मैच से टीम से ड्रॉप कर दिया था। इसके बाद स्टोक्स की जगह जो रूट को टीम की कप्तानी सौंपी गई थी। हालांकि, दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा था। तीसरा मुकाबला 25 जून से नॉटिंघम में खेला जाना है। उससे पहले स्टोक्स और एटकिंसन को दोषी नहीं पाया गया है। अब वे न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे मुकाबले में खेल सकते हैं।

    बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन के खिलाफ नहीं होगी कार्रवाई

    क्रिकेट नियामक (रेगुलेटर) ने 7-8 जून को हुई घटना की जांच पूरी कर ली है। इसी के साथ दोनों खिलाड़ियों को दोषी नहीं पाया गया है और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। नाइटक्लब में हुई उस घटना के सबूतों की समीक्षा करने के बाद नियामक ने निर्धारित किया है कि दोनों खिलाड़ियों द्वारा ईसीबी के किसी नियम का उल्लंघन करने का पर्याप्त सबूत नहीं है। नियामक की इस घोषणा के साथ दोनों प्लेयर्स को दोषी नहीं बताया गया।

    नाइटक्लब में स्टोक्स और एटकिंसन पर झगड़ा करने का आरोप लगा था। इसे ईसीबी ने अपने नियमों का उल्लंघन बताया था क्योंकि मैच समाप्त होने के बाद खिलाड़ी इस तरह टीम होटल के बाहर नहीं जा सकते थे। इसके बाद ही उन्हें दूसरे टेस्ट मैच से ड्रॉप कर दिया गया था। हालांकि, तीसरे मुकाबले के लिए टीम में चुनाव किया गया और अब वे तीसरे मुकाबले में खेलते हुए दिखाई देंगे।

    खबरें और भी

    स्टोक्स की अनुपस्थिति में इंग्लैंड की करारी हार

    दूसरे मुकाबले में स्टोक्स की अनुपस्तिथि में दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने कमान संभाली। इस मुकाबले में इंग्लिश टीम को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड को न्यूजीलैंड ने 253 रनों से हराया और सीरीज को बराबर कर दिया। अब तीसरा मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम हो गया है, जिसे मुकाबले में जीत मिलेगी, वो सीरीज भी अपने नाम कर लेगा।

    यह भी पढ़ें- इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए टीम का एलान किया, हैरी ब्रूक होंगे कप्तान; इस 'खूंखार' ऑलराउंडर को पहली बार मौका

    यह भी पढ़ें- विराट कोहली इंग्लैंड दौरे के लिए पूरी तरह से हुए फिट, वनडे सीरीज में अंग्रेजों के खिलाफ मचाएंगे 'गदर'