Trending

    11 मैच विनर्स बनाते हैं टीम को चैंपियन, BRPL चयन समिति के अध्यक्ष किरण मोरे ने दिया बयान

    Updated: Mon, 09 Mar 2026 04:09 PM (IST)

    पूर्व भारतीय विकेटकीपर किरण मोरे ने बियॉन्ड रीच प्रीमियर लीग (BRPL) को जमीनी स्तर के क्रिकेटरों के लिए बड़ा अवसर बताया। उन्होंने कहा कि यह लीग गली-मोह ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    किरण मोरे

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व विकेटकीपर और बियॉन्ड रीच प्रीमियर लीग (BRPL) की चयन समिति के प्रमुख किरण मोरे ने कहा है कि यह टेनिस बॉल क्रिकेट लीग देशभर के जमीनी स्तर के क्रिकेटरों के लिए बड़े अवसर लेकर आएगी।
    देशभर के उभरते खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए किरण मोरे ने कहा कि, "इस लीग का उद्देश्य गली-मोहल्लों में खेलने वाले क्रिकेटरों और उभरती प्रतिभाओं को एक वास्तविक मंच देना है।"

    उन्होंने आगे कहा कि, "भारत के हर गली क्रिकेटर, स्ट्रीट क्रिकेट के दिग्गज और क्रिकेट के सपने देखने वालों को मेरा नमस्कार। बियॉन्ड रीच प्रीमियर लीग के कमिश्नर और हमारी चयन समिति के प्रमुख के रूप में, मैं आपका भारत की सबसे रोमांचक प्रोफेशनल टी10 टेनिस बॉल क्रिकेट लीग में स्वागत करते हुए बेहद उत्साहित हूं।"

    सभी खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

    लीग के जमीनी स्तर पर फोकस को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि, "बीआरपीएल का उद्देश्य देशभर से कच्ची प्रतिभाओं को खोजकर निकालना है। यह सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि आपका मंच है। कल्पना कीजिए कि देशभर में छह जोन होंगे, जहां गली क्रिकेट की कच्ची प्रतिभा को खोजा जाएगा, उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा और स्टारडम के लिए तैयार किया जाएगा। यहां किसी महंगी अकादमी या सिफारिश की जरूरत नहीं है, सिर्फ एक बराबरी का मंच होगा, जहां हर खिलाड़ी को चमकने का मौका मिलेगा और हर प्रशंसक को यादगार अनुभव मिलेगा।"

    टीम को 11 खिलाड़ी बनाते हैं चैंपियन

    उन्होंने आगे जोड़ा कि, "आकाश चोपड़ा, रॉबिन उथप्पा और मनोज तिवारी जैसे क्रिकेट दिग्गजों के समर्थन से बीआरपीएल ऊर्जावान खिलाड़ियों के सपनों को सच करने के लिए तैयार है। एक मैच विनर बनने के लिए आपके पास अच्छी स्किल्स होना जरूरी है। अगर आप बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग इन तीनों में अच्छे हैं और साथ ही आपका माइंडसेट और बॉडी लैंग्वेज सही है, तो आप मैच विनर हैं। अगर किसी टीम में 11 मैच विनर हों, तो वह टीम चैंपियन बनती है।" बीआरपीएल में 18 से 40 वर्ष तक के इच्छुक और सेमी प्रोफेशनल क्रिकेटर भाग ले सकते हैं। यह लीग भारत के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के खिलाड़ियों के लिए खुली है।

    यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: 'सिर्फ भगवान का प्लान नहीं...', Gautam Gambhir के 1.4 बिलियन वाले पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

    यह भी पढ़ें- भारत के टी20 वर्ल्‍ड कप चैंपियन बनने पर आगबबूला हुए Mohammad Amir, कहा- 'मेरे घर नहीं लाएंगे ट्रॉफी'