CSA Awards 2025: केशव महाराज बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी तो टेम्बा बावुमा को भी मिला सम्मान; जानें किसको क्या मिला अवार्ड
क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने 31 जुलाई को 2024-25 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। केशव महाराज और नॉनकुलुलेको म्लाबा को साल के सर्वश्रेष्ठ मेंस और विमेंस क्रिकेटर का अवार्ड दिया गया। टेम्बा बावुमा को साल का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी चुना गया। एडेन मार्करम को WTC में उनके योगदान के लिए अगले साल अवार्ड दिया जाएगा।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने साल 2024-25 के पुरस्कार समारोह का आयोजन किया। इसमें बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को CSA Awards 2025 से सम्मानित किया गया। केशव महाराज और नॉनकुलुलेको म्लाबा को साल के सर्वश्रेष्ठ मेंस और विमेंस क्रिकेटर का अवार्ड दिया गया।
गौरतलब है कि खिलाड़ियों ने 2024-25 सीजन के लिए पुरस्कार जीते हैं। साल 2024 टी20 विश्व कप को भी ध्यान में रखा गया जहां, साउथ अफ्रीका की मेंस और महिला टीमें टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थीं। इसके अलावा 2025 चैंपियंस ट्रॉफी को भी ध्यान में रखा गया है, लेकिन अगले साल के पुरस्कार समारोह के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल पर विचार किया जाएगा।
केशव महाराज बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
केशव महाराज टेस्ट और टी20I में साउथ अफ्रीका के लिए असाधारण रहे। स्टार स्पिनर ने अगस्त 2024 और जनवरी 2025 के बीच 7 टेस्ट मैचों में 40 विकेट लिए। वह टी20 विश्व कप 2024 में अपनी टीम के लिए तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी रहे।
बावुमा सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी
महाराज के अलावा, श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के लिए टेम्बा बावुमा को साल का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी चुना गया। जिसके चलते उनकी टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची। कगिसो रबाडा और नाद्रे बर्गर को भी खास सम्मान दिया गया।
हेनरिक क्लासेन को मिला खास सम्मान
इसके अलावा, हेनरिक क्लासेन को साल का सर्वश्रेष्ठ वनडे खिलाड़ी और एनरिक नॉर्खिया को साल का सर्वश्रेष्ठ टी20 खिलाड़ी चुना गया। ओटनील बार्टमैन को साल का सर्वश्रेष्ठ न्यूकमर खिलाड़ी चुना गया। एनेरी डर्कसेन को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ वनडे खिलाड़ी का पुरस्कार मिला।
महिलाओं में नॉनकुलुलेको ने मारी बाजी
महिला वर्ग की बात करें तो नॉनकुलुलेको म्लाबा को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। जबकि एनेरी डर्कसेन को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय खिलाड़ी चुना गया। इसके अलावा, तेज गेंदबाज अयांडा हलुबी को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला न्यूकमर चुना गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।