GT vs CSK: अहम मैच में चेन्नई को लगा बड़ा झटका, संजू सैमसन मैदान से बाहर गए
गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के करो या मरो के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को शुरुआती झटके का सामना करना पड़ा। ...और पढ़ें
-1779375736242_m.webp)
संजू सैमसन हुए चोटिल।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के करो या मरो के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को शुरुआती झटके का सामना करना पड़ा। विकेटकीपर संजू सैमसन विकेटकीपिंग करते समय उंगली में चोट लगने के कारण मैदान से बाहर जाने को मजबूर हो गए।
यह घटना पारी के दूसरे ही ओवर में हुए। स्पेंसर जॉनसन ने साई सुदर्शन को गेंद की। जॉनसन ने लेग साइड में एक गेंद फेंकी और सैमसन ने उसे रोकने के लिए डाइव लगाई, गेंद ने उनकी उंगलियों पर लग गई। ऐसे में टीम को वाइड के 5 रन मिले।
तुरंत फिजियो मैदान पर आए और संजू को उपचार दिया। इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया। संजू की जगह उर्विल पटेल विकेटकीपिंग कर रहे हैं। मुकाबले की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
चेन्नई ने किए 2 बदलाव
चेननई ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए। प्रशांत वीर की जगह मैट शॉर्ट और अकील हुसैन की जगह गुरजपनीत सिंह को अंतिम 11 में शामिल किया गया। वहीं, गुजरात टाइटंस ने एक बदलाव किया। साई किशोर की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया गया। जीटी 13 मैचों में 16 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। आज गुजरात की नजर चेन्नई को मात देने पर है।
खबरें और भी
चेन्नई सुपर किंग्स 13 मैचों में 12 अंकों के साथ तालिका में छठे स्थान पर है और प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है। क्वालीफाइंग की अपनी थोड़ी सी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए सीएसके को गुजरात के खिलाफ एक बड़ी जीत के साथ-साथ अन्य मैचों में भी अनुकूल परिणाम की जरूरत है।
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र।
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन
संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह।
इम्पैक्ट प्लेयर: कार्तिक शर्मा, मैकनील नोरोन्हा, सरफराज खान, कुलदीप यादव, अमन खान।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।