Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    WPL में भी होगी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम! फ्रेंचाइजी ने महिला क्रिकेट में निवेश को लेकर कर ली है बड़ी तैयारी

    Updated: Tue, 03 Feb 2026 07:00 PM (IST)

    चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) महिला क्रिकेट में निवेश को लेकर गंभीर है और जल्द ही विमंस प्रीमियर लीग (WPL) में अपनी टीम उतार सकती है। सीईओ काशी विश्वनाथन न ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    महिला क्रिकेट में निवेश करना चाहती है चेन्नई सुपर किंग्स

    स्मार्ट व्यू- पूरी खबर, कम शब्दों में

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल की तर्ज पर विमंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की शुरुआत की थी। लीग का चौथा सीजन इस समय खेला जा रहा है। इस लीग में मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की महिला टीम खेलती हैं और आने वाले सीजनों में अगर चेन्नई सुपर किंग्स की महिला टीम भी दिखाई दे जाए तो हैरानी नहीं होनी चाहिए।

    ऐसा इसलिए क्योंकि चेन्नई फ्रेंचाइजी ने महिला क्रिकेट में निवेश का मन बना लिया है और वह इसे लेकर काफी गंभीर है। चेन्नई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी काशी विश्वनाथन ने बताया है कि आने वाले दिनों में उनकी फ्रेंचाइजी महिला क्रिकेट में अपनी मौजूदगी दर्ज करने वाली है।

    प्लान है साफ

    तमिल नाडु कॉनक्लेव में हिस्सा ले रहे काशी विश्वनाथन ने कहा कि ऐसा तुरंत नहीं होगा कि, लेकिन ये फ्रेंचाइजी के प्लान का हिस्सा है। विश्वनाथन ने कहा, "अभी तुरंत नहीं, लेकिन निश्चित तौर पर आने वाले दिनों में चेन्नई अपना दायरा बढ़ाएगी और हमारा पहला टारगेट महिला क्रिकेट होगा। हम समय के साथ दूसरे खेलों में भी जा सकते हैं।"

    इस समय डब्ल्यूपीएल में दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, गुजरात और यूपी की फ्रेंचाइजियां हैं। बीसीसीआई की कोशिश है कि वह आने वाले समय में इस लीग में टीमों की संख्या को बढ़ाए।

    नीलामी के समय हुई थी चर्चा

    डब्ल्यूपीएल में दो नई टीमों को शामिल करने को लेकर चर्चा इस साल हुई नीलामी में हुई थी। दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने बताया था कि बीसीसीआई काफी सक्रियता से दो नई टीमों को लाने पर विचार कर रही है। जिंदल ने कहा था कि प्लान होम एंड अवे फॉर्मेट में लीग को कराने का है।

    जिंदल ने कहा था, "मुझे लगता है कि डब्ल्यूपीएल में होम एंड अवे मैच देखना शानदार होगा। कारवां फॉर्मेट ठीक है, लेकिन ये आइडल नहीं है। इस समय विंडो काफी छोटी है जिसमें बीसीसीआई को डब्ल्यूपीएल कराना होता है। मुझे उम्मीद है कि आगे हमें बड़ी विंडो मिलेगी।"

    यह भी पढ़ें- आईपीएल-2026 की शुरुआत से पहले ही चेन्नई की बढ़ गई टेंशन, जिस पर खेला करोड़ों का दांव वही हो गया चोटिल

    यह भी पढ़ें- MS Dhoni ने IPL 2026 की तैयारी शुरू की? नेट प्रैक्टिस का वीडियो वायरल