IPL 2026 के बीच CSK स्टार पर टूटा दुखों का पहाड़, मां के निधन पर धोनी ने यूं दिया सहारा
चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी की मां प्रेम देवी का मंगलवार को निधन हो गया। वह एक साल से बीमारी से जूझ रही थीं और मुंबई के टाटा हॉस्पिट ...और पढ़ें
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी (Mukesh Choudhary Mother Death) की मां प्रेम देवी का मंगलवार को निधन हो गया। वह पिछले एक साल से बीमारी से जूझ रही थीं। उनका इलाज मुंबई के टाटा हॉस्पिटल में चल रहा था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली।
Mukesh Choudhary की मां का निधन
दरअसल, सीएसके के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट जारी किया गया, जिसमें लिखा गया, “CSK परिवार मुकेश चौधरी की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त करता है। इस बेहद कठिन समय में हम मुकेश और उनके परिवार के साथ खड़े हैं, और उन्हें अपनी सोच और प्रार्थनाओं में शामिल रखते हैं।”
बता दें कि मुकेश चौधरी आज यानी 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले जाने वाले मैच को मिस कर सकते हैं। वो शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ CSK का मैच खत्म होते ही अपने होमटाउन भीलवाड़ा, राजस्थान के लिए रवाना हो गए थे। उन्होंने अपने बड़े भाई डॉ. राजेश चौधरी के साथ मां का अंतिम संस्कार किया।
वहीं, मुकेश चौधरी इस सीजन CSK के लिए अब तक सिर्फ एक मैच खेल पाए हैं, जो कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच था। उस मैच में उन्होंने 21 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे। उन्होंने ट्रेविस हेड और कप्तान ईशान किशन को अपना शिकार बनाया था।
मुकेश को खलील अहमद के इंजरी की वजह से आईपीएल 2026 से बाहर होने के बाद उन्हें उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना गया था। सीएसके ने मुकेश को 30 लाख रुपये में रिटेन किया था। अब मुकेश की गैरमौजूदगी में गुरजपनीत सिंह को सीएसके की प्लेइंग-11 में मौका मिल सकता है।
The CSK family mourns the passing of Mukesh Choudhary’s mother.
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 23, 2026
We stand with Mukesh and his family, keeping them in our thoughts and prayers during this incredibly difficult time.
धोनी ने दिया सहारा
वनइंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुश्किल समय में MS धोनी लगातार तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी के संपर्क में रहे और उन्हें पूरा सहारा दिया। धोनी ने अस्पताल जाकर चौधरी की मां से मुलाकात भी की। धोनी इस IPL में अभी तक मैदान पर नहीं उतरे हैं।
पिछले महीने टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले उनके पैर की पिंडली में खिंचाव आ गया था। हालांकि मंगलवार को धोनी ने यहां ट्रेनिंग सेशन में पूरा दम लगाया। उन्होंने पहले विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस की और फिर नेट्स में बल्लेबाजी भी की। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि आज माही मुंबई के खिलाफ मैच खेलने उतरते है या नहीं?
सीएसके की मुंबई के खिलाफ संभावित प्लेइंग-11
संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, एमएस धोनी (विकेटकीपर), अंशुल कम्बोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, गुरजपनीत सिंह
यह भी पढ़ें- MI vs CSK Live Streaming: फ्री में देखना है एमआई बनाम सीएसके का लाइव IPL मैच, तो अपनाएं ये धांसू तरीके
यह भी पढ़ें- MI vs CSK Preview: मुंबई-चेन्नई का आज होगा आमना-सामना, वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।